आगामी हिंदी फिल्म ‘आर्यभट्ट का जीरो’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 2 मिनट 38 सेकंड का यह ट्रेलर एक साधारण लड़के की असाधारण यात्रा की झलक दिखाता है, जो असफलताओं, टूटे सपनों, दिल टूटने, पारिवारिक जिम्मेदारियों और लगातार सामाजिक मजाक से जूझते हुए सम्मान और आत्मसम्मान की तलाश करता है। पिता-बेटे का भावुक रिश्ता, जीवन की सबसे कठिन चुनौतियां और कभी हार न मानने का मैसेज ट्रेलर को खास बनाते हैं।
ट्रेलर की शुरुआत एक अनोखे विदाई सीन से होती है, जहां दुल्हन सबके सामने अपने एक्स बॉयफ्रेंड को चूमती है, जिससे सभी लोग दंग रह जाते हैं। जब माहौल थोड़ा असहज हो जाता है, तभी दूल्हा मुस्कुराता है और कहता है, ‘बैंड बजाओ… ये तो लड़की का भाई है।’ यह पल फिल्म का मिजाज तय करता है और दर्शकों को ब्रह्मगुप्त श्रीवास्तव, जिन्हें प्यार से ‘बग्गू’ कहा जाता है, उनकी दुनिया में ले जाता है।










































