TV पर डेब्यू के लिए तैयार Ajay Devgn, क्राइम बेस्ड शो से करेंगे धमाका; यहां जानें पूरी डिटेल

0

Ajay Devgn TV Dubut: बॉलीवु़ड अभिनेता सालों से एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में राज कर रहे हैं। उन्होंने एक्शन से लेकर रोमांस तक की फिल्मों से फैंस को दीवाना बनाया है, लेकिन अजय देवगन ने आज तक टीवी में कदम नहीं रखा। वह अपनी फिल्मों का प्रमोशन करने रियलिटी शोज का हिस्सा जरूर बनते हैं, लेकिन वह कभी खुद किसी रियलिटी शो को होस्ट करते हुए नजर नहीं आए, लेकिन अब अजय देवगन (Ajay Devgn) टीवी में डेब्यू के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अजय देवगन एक शो होस्ट करने वाले हैं, जो क्राइम से जुड़ा हुआ होगा। आइए आपको इस शो के बारे में बताते हैं।

टीवी पर धमाका करेंगे अजय देवगन

जूम और टेली टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन को एक क्राइम बेस्ड शो के लिए अप्रोच किया गया है। दावा है कि अजय देवगन को इस शो के लिए होस्टिंग की सीट दी गई है और अभिनेता की तरफ से भी इस शो के मंजूरी दे दी है। दावा है कि ये शो सच्ची घटनाओं पर आधारित होगा, जिसमें क्राइम, सस्पेंस और थ्रिलर से जुड़ी सच्ची कहानियां दिखाई जाएंगी। फिलहाल शो के नाम और फॉर्मेट को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है, लेकिन फैंस को अब अजय देवगन के इस नए प्रोजेक्ट के ऐलान का इंतजार है।

इस शो से जुड़ा था अजय देवगन का नाम

हालांकि, अजय देवगन का नाम रियलिटी शो द 50 से भी जुड़ा गया था। अजय देवगन इस शो के एक अनाउंसमेंट प्रोमो में नजर आए थे, जिसके बाद से दावा किया जा रहा था कि अजय देवगन की द 50 होस्ट करने वाले हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वह शो में एक बार भी नजर नहीं आए। ये सिर्फ मेकर्स ने प्रमोशन के लिए इस्तेमाल किया था।

अजय देवगन की फिल्म

अजय देवगन के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता की हाल ही में फिल्म धमाल 4 रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी अहम भूमिका में नजर आए थे। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म को ठीकठाक रिस्पॉन्स मिला था। इस फिल्म ने दुनियाभर में 219.07 करोड़ रुपये का कारोबार किया। अभिनेता के पास अब दृश्यम 3, गोलमाल 5 और चौहान पाइपलाइन में लगी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here