नहीं माना भारत! अमेरिकी दबाव को दरकिनार कर रूस से खरीदा रिकॉर्ड तेल, क्या हैं इसके मायने?

0

अमेरिका

के दबाव के बावजूद रूस से भारत बंपर तेल की खरीद कर रहा है। सोमवार को शोध संस्थान ‘सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर’ (सीआरईए) की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने जुलाई में रूस से 5.5 अरब यूरो मूल्य का कच्चा तेल खरीदा, जो जून की तुलना में मात्रा के आधार पर 2.1 प्रतिशत अधिक है। यह लगातार दूसरा महीना है जब भारत ने अमेरिकी दबाबों को ठेंगा दिखाते हुए रिकॉर्ड तेल की खरीदारी की है। जानकारों का कहना है कि यह भारत की रणनीति जीत है। भारत अमेरिका समेत पश्चिमी देशों को बताना चाहता है कि वह अपनी एनर्जी जरूरत को पूरा करने के लिए किसी भी देश से खरीदारी करेगा और वह किसी विदेशी दबाब में नहीं आएगा।

रूस से तेल खरीदने में भारत नंबर-1

वर्ष 2021 में रूस से तेल आयात एक लाख बीपीडी से भी कम था, जो 2023 में बढ़कर करीब 18 लाख बीपीडी हो गया और रूस 39 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ भारत का सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता बन गया था। सीआरईए ने कहा, “पिछले महीने भारत रूस से जीवाश्म ईंधन का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार रहा, जिसने कुल 6.4 अरब यूरो के हाइड्रोकार्बन आयात किए। इसमें 5.5 अरब यूरो का कच्चा तेल, 51.2 करोड़ यूरो का कोयला और 34.1 करोड़ यूरो के तेल उत्पाद शामिल हैं।”

जुलाई में आयात में बढ़ोतरी मुख्यतः छोटे टर्मिनल के जरिये हुई। एचएमईएल मुंद्रा से आयात 58 प्रतिशत और इंडियन ऑयल के वाडिनार टर्मिनल पर 35 प्रतिशत बढ़ा, जबकि मुंबई के जरिये आयात में 37 प्रतिशत की वृद्धि हुई। जामनगर में आयात स्थिर रहा, जबकि पारादीप में 22 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

रूस के कच्चे तेल की औसत कीमत जुलाई में तीन प्रतिशत घटकर 60.22 डॉलर प्रति बैरल रही, जो जी-7 और यूरोपीय संघ की 44.10 डॉलर प्रति बैरल की मूल्य सीमा से काफी अधिक है। जुलाई में भारत समेत कुछ देशों की रिफाइनरी इकाइयों ने कुल 63.3 करोड़ यूरो के उत्पाद निर्यात किए, जिनमें से 21.4 करोड़ यूरो यूरोपीय संघ, 18.4 करोड़ यूरो ऑस्ट्रेलिया और 23.4 करोड़ यूरो अमेरिका को गए। इन निर्यात में से 28.4 करोड़ यूरो के उत्पाद रूसी कच्चे तेल से बने थे।

Learn more

नहीं माना भारत! अमेरिकी दबाव को दरकिनार कर रूस से खरीदा रिकॉर्ड तेल, क्या हैं इसके मायने?

TRAI का बड़ा फैसला: बिजली-पानी से जुड़ी कॉल के लिए होगी 1601 नंबर सीरीज, प्रमोशनल कॉल पर रोक

Raaka: 8 महीने की प्रेग्नेंट Deepika Padukone ने की Allu Arjun की Sci-Fi की शूटिंग

बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं इन 5 राशियों के लोग, सूर्य-अरुण ने बना लिया है पंचांक योग

IND vs SL Test: एक विकेट लेते ही खास क्लब में शामिल हो जाएंगे कुलदीप यादव, बना देंगे रिकॉर्ड

5-Star AC के बाद भी बिजली बिल कम नहीं हुआ? कहीं आप ये गलती तो नहीं कर रहे

Police Company: राम गोपाल वर्मा संग Harshvardhan Rane ने मिलाया हाथ, निभाएंगे पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट का किरदार

15 अगस्त से पहले लाल किले पर सुरक्षा हुई और भी हाईटेक; ANPR तकनीक से स्कैन होगी गाड़ियों की नंबर प्लेट, खंगाले जाएंगे रिकॉर्ड

Alok Kumar

और पढ़ें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here