Baatein Dil Se: टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार (Navika Kumar) के खास शो ‘बातें दिल से’ (Baatein Dil Se) में इस बार शालिनी पासी (Shalini Passi) नजर आईं। अपनी बेबाक बातों और अलग अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली शालिनी ने इस बातचीत में अपनी जिंदगी के कई पहलुओं पर खुलकर बात की। बातचीत के दौरान दोस्ती और रिश्तों का मुद्दा भी सामने आया। शालिनी ने बताया कि ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ (Fabulous Lives of Bollywood Wives) से जुड़ी रहीं कल्याणी साहा और रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ अब उनकी पहले जैसी दोस्ती नहीं है। तो चलिए जानते हैं कि शालिनी पासी ने क्या-क्या खुलासे किए और उनकी दोस्ती अब पहले जैसी क्यों नहीं रही।शालिनी पासी ने किया खुलासा
शालिनी पासी एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ से लोगों के बीच अपनी पहचान बनाने वाली शालिनी ने अब अपनी कुछ पुरानी दोस्तियों को लेकर खुलकर बात की है। टाइम्स नाउ की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार के साथ एक खास बातचीत में शालिनी पासी ने कल्याणी साहा (Kalyani Saha) और रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) के बारे में बात की। जब उनसे पूछा गया कि क्या वो सब अभी भी दोस्त हैं, तो उन्होंने बताया कि भावना पांडे, महीप कपूर, सीमा सजदेह और नीलम कोठारी को वो काफी लंबे समय से जानती हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं नीलम को स्टार बोलती हूं क्योंकि हम सब उन्हें देखकर बड़े हुए हैं।’ हालांकि शालिनी ने ये भी खुलासा किया कि दिल्ली की सोशलाइट कल्याणी साहा और रिद्धिमा कपूर साहनी से अब उनका कोई कांटेक्ट नहीं है। दूरी की वजह का पर कहा कि ‘उनसे अब बात नहीं होती। जब कोई दोस्त हो और वो धोखा दे, तो बहुत बुरा लगता है। दोस्त का धोखा सबसे ज्यादा चुभता है। कल्याणी साहा मेरे पति को राखी बांधती हैं।’










































