मिनी ट्रक की EMI भरने के लिए चुरा लीं भैंसें! उसी ट्रक में लादकर ले गए, फिर पुलिस ने ऐसे लगाया सुराग, चार आरोपी गिरफ्तार

0

ट्रक की EMI भरनी थी, तो आरोपियों ने ऐसा जुगाड़ निकाला कि पुलिस भी हैरान रह गई! उसी मिनी ट्रक में 5 भैंसें चुराकर ले गए, जिसकी किस्त चुकाने के लिए चोरी की थी। चार आरोपी पकड़े गए और 15.40 लाख का माल बरामद हुआ..खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में चोरी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मिनी ट्रक की किस्त चुकाने के लिए चार आरोपियों ने कथित तौर पर पांच मवेशी चुरा लिए। खास बात यह है कि जिन मवेशियों को चोरी किया गया, उन्हें ले जाने के लिए आरोपियों ने उसी मिनी ट्रक का इस्तेमाल किया, जिसकी EMI भरने के लिए उन्होंने चोरी की थी। ऊन पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किए गए मवेशियों और मिनी ट्रक को बरामद कर लिया है। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 15.40 लाख रुपये बताई गई है।पुलिस सूत्रों के अनुसार चोरी की वारदात 2 और 3 अगस्त की दरमियानी रात ऊन थाना क्षेत्र के लिक्खी नयनागर गांव में हुई। गांव निवासी रामकरण ने पुलिस को शिकायत दी कि उसके घर के पास बने पशु बाड़े में बंधी चार भैंस और एक भैंस का बच्चा अचानक गायब हो गए हैं।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने गांव और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और मुखबिरों को सक्रिय किया। जांच के दौरान पुलिस को कुछ संदिग्ध गतिविधियों के बारे में जानकारी मिली, जिसके आधार पर भूरू खान और उसके भाई मुश्ताक उर्फ काला को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।आर्थिक तंगी में बनाया चोरी का प्लान

पुलिस पूछताछ में दोनों भाइयों ने कथित तौर पर चोरी की वारदात कबूल करते हुए बताया कि उन्होंने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर मवेशी चोरी की योजना बनाई थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी आर्थिक परेशानी से जूझ रहे थे और फाइनेंस पर खरीदे गए मिनी ट्रक की किस्तें चुकाने में परेशानी हो रही थी।

किस्तों का दबाव बढ़ने पर उन्होंने मवेशी चोरी कर उन्हें बेचने और उससे मिलने वाली रकम से ट्रक की EMI चुकाने की योजना बनाई। चोरी के लिए उन्होंने अपने ही मिनी ट्रक का इस्तेमाल किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here