ट्रिपल आर अभिनेता जूनियर एनटीआर के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि जूनियर एनटीआर का प्यारा पेट डॉग बघीरा अब नहीं रहा है। एक्टर ने बघीरा को भावनात्मक विदाई दी है।ट्रिपल आर और वॉर 2 फेम एक्टर जूनियर एनटीआर पर दुखों का पहाड़ गिर टूट पड़ा है। उनके जिगर के टुकड़े बघीरा का निधन हो चुका है, जो सालों से उनके साथ था। बघीरा जूनियर एनटीआर के घर का प्यारा पेट था, जिसने सालों-साल सभी के चेहरों पर मुस्कुराहट बिखेरी थी। जूनियर एनटीआर ने बघीरा की कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनके माध्यम से उन्होंने फैंस को इस खबर की जानकारी दी है। जूनियर एनटीआर ने एक प्यारा सा पोस्ट भी लिखा है, जिसमें उन्होंने बघीरा को याद किया है। एक्टर ने कहा है कि बघीरा भले ही अब इस दुनिया में ना हो लेकिन वो हमेशा उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा रहेगा।Jr NTR ने Bagheera के लिए लिखा प्यारा सा पोस्ट
जूनियर एनटीआर ने बघीरा की तस्वीरों के साथ एक प्यारा सा पोस्ट लिखा है। इसमें उन्होंने बताया है कि बघीरा उनके परिवार के लिए कितना अहम था। बघीरा ने पोस्ट में लिखा है, “बघीरा तुम मेरी दुनिया में आए और हमसे प्यार का रिश्ता बनाकर परिवार बन गए। तुमने हमारा हर दिन प्यार, ईमानदारी और प्यारी शरारतों से भर दिया। हम सभी को तुमने अपना बना लिया था। तुम्हारे जाने से हम सबके बीच में एक शांति है, जो लम्बे समय तक रहेगी लेकिन शांति के साथ-साथ तुम प्यार भी छोड़ गए हो।”जूनियर एनटीआर यहीं पर नहीं रुके, उन्होंने आगे लिखा, “थैंक यू मुझे चुनने के लिए और हमारे साथ रहने के लिए। तुम्हारी वजह से ही मेरे पिछले चार साल बहुत खूबसूरत रहे। मैंने तुमसे बहुत प्यार किया था और हमेशा करता रहूंगा।”हाल ही में हुई है Jr NTR की सर्जरी
जूनियर एनटीआर इन दिनों अपनी नई एक्शन मूवी ड्रैगन में व्यस्त हैं, जिसको प्रशांत नील बना रहे हैं। इस फिल्म में वो जबरदस्त एक्शन करते दिखाई देंगे। हाल ही में जूनियर एनटीआर को मूवी का एक एक्शन सीन फिल्माते हुए चोट लग गई थी, जिसके बाद उनकी शोल्डर सर्जरी हुई है। तस्वीरों में जूनियर एनटीआर के हाथ के आसपास प्लास्टर देखा जा सकता है, जो सर्जरी की वजह से ही है।










































