राजीव गांधी की जयंती पर सोनिया, राहुल ने ‘वीर भूमि’ पहुंचकर दी श्रद्धांजलि; कांग्रेस अध्यक्ष बोले- ‘उन्होंने भारत को 21वीं सदी के लिए किया तैयार’

0

राजीव गांधी की जयंती पर सोनिया, राहुल ने ‘वीर भूमि’ पहुंचकर दी श्रद्धांजलि; कांग्रेस अध्यक्ष बोले- ‘उन्होंने भारत को 21वीं सदी के लिए किया तैयार’रमेश ने X पर एक पोस्ट में कहा कि राजीव गांधी ने 18 वर्ष की उम्र में मतदान का अधिकार देकर युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी का अवसर दिया। संविधान के 61वें संशोधन के जरिए मतदान की न्यूनतम उम्र 21 से घटाकर 18 वर्ष की गई थी। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के कार्यकाल में शिक्षा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण पहल हुईं और नवोदय विद्यालयों की राष्ट्रव्यापी व्यवस्था सामने आई। रमेश ने इसके अलावा युवाओं के लिए संस्थागत ढांचा तैयार करने और भारत को सूचना प्रौद्योगिकी के युग में ले जाने में राजीव गांधी की भूमिका का उल्लेख किया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘मौजूदा समय में देश में युवाओं के बीच दिख रही बेचैनी और आकांक्षाओं के संदर्भ में राजीव गांधी की युवा-केंद्रित सोच को याद करना प्रासंगिक है।’ उन्होंने राजीव गांधी के योगदानों में 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाए जाने का भी उल्लेख किया।

तमिलनाडु में की गई हत्या

राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था। वह 40 वर्ष की उम्र में 31 अक्टूबर 1984 को देश के प्रधानमंत्री बने और दो दिसंबर 1989 तक इस पद पर रहे। तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में 21 मई 1991 को चुनावी सभा के दौरान आत्मघाती हमले में उनकी हत्या कर दी गई थी। प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने प्रशासन, शिक्षा, संचार और प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में आधुनिकीकरण पर जोर दिया था। उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here