अलास्का में बड़ा विमान हादसा, 8 लोगों को लेकर जा रहा चार्टर प्लेन दुर्घटनाग्रस्त

0

अमेरिका के अलास्का में आठ लोगों को लेकर जा रहा ट्विन-इंजन सेसना चार्टर विमान पश्चिमी अलास्का के दुर्गम इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में दो पायलट और छह यात्री सवार थे। हादसा केप न्यूएनहैम लॉन्ग रेंज रडार साइट के पास हुआ। राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है, जबकि हादसे की वजह का अभी पता नहीं चल सका है।अमेरिका के अलास्का में गुरुवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। आठ लोगों को लेकर जा रहा एक ट्विन-इंजन सेसना चार्टर विमान पश्चिमी अलास्का के बेहद दूरदराज इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्लेन में बैठे सभी आठ लोगों की मौत हो गई। हादसा एक रिमोट रडार साइट के पास हुआ। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, विमान में दो पायलट और छह यात्री सवार थे।

जानकारी के मुताबिक विमान ने एंकोरेज से उड़ान भरी थी और केप न्यूएनहैम की ओर जा रहा था। नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड यानी NTSB के अलास्का क्षेत्र प्रमुख क्लिंट जॉनसन ने बताया कि विमान के केप न्यूएनहैम पहुंचने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका है। हादसा गुरुवार दोपहर के शुरुआती समय में हुआ।

रडार साइट के पास हुआ हादसा

विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना केप न्यूएनहैम लॉन्ग रेंज रडार साइट के पास मिली। यह इलाका काफी दुर्गम है, जिसके चलते राहत और बचाव अभियान में भी मुश्किलें आ सकती हैं। सूचना मिलते ही अलास्का रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर ने सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। फिलहाल विमान में सवार लोगों की स्थिति को लेकर अधिकारियों की ओर से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। शुरुआती जानकारी को अमेरिकी अधिकारियों ने प्रारंभिक बताया है।हादसे की वजह का पता नहीं

अभी तक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। एनटीएसबी ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है। विमान के रूट, मौसम की स्थिति और दुर्घटना से पहले की परिस्थितियों की जांच की जाएगी।हादसे की वजह का पता नहीं

अभी तक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। एनटीएसबी ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है। विमान के रूट, मौसम की स्थिति और दुर्घटना से पहले की परिस्थितियों की जांच की जाएगी।हादसे की वजह का पता नहीं

अभी तक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। एनटीएसबी ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है। विमान के रूट, मौसम की स्थिति और दुर्घटना से पहले की परिस्थितियों की जांच की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here