Sharmila Tagore के ‘वंदे मातरम’ वाले बयान पर भड़कीं Kangana Ranaut, बोलीं- ‘हिंदू-मुस्लिम वाली सोच…’

0

Kangana on Sharmila Tagore’s On Vande Mataram: कंगना रनौत ने हाल ही में शर्मिला टैगोर के ‘वंदे मातरम’ (Vande Mataram) कमेंट पर रिएक्शन दिया है। एक्ट्रेस ने कहा कि ‘हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आने’ की जरुरत है।Kangana on Sharmila Tagore’s On Vande Mataram: बॉलीवुड इंडस्ट्री एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने दिग्गज अदाकारा शर्मिला टैगोर के ‘वंदे मातरम’ (Vande Mataram) को लेकर दिए बयान पर रिएक्शन दिया है। शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) ने हाल ही में कहा था कि कुछ धार्मिक लोगों के लिए राष्ट्रगीत के कुछ हिस्सों को स्वीकार करना मुश्किल हो सकता है क्योंकि वे सिर्फ एक ईश्वर में विश्वास करते हैं। अब कंगना रनौत ने शर्मिला टैगोर के बयान पर रिएक्शन देते हुए तंज कसा है।शर्मिला टैगोर के कमेंट पर कंगना रनौत ने किया रिएक्ट

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शर्मिला टैगोर के इंटरव्यू का वीडियो शेयर किया। इसके साथ उन्होंने अपनी बात रखते हुए शर्मिला टैगोर की सोच को ‘सीमित और बनावटी’ बताया। कंगना ने कहा कि वह शर्मिला जी की इस बात की सराहना करती हैं कि उन्होंने ‘वंदे मातरम’ को लेकर अपनी राय खुलकर रखी लेकिन एक एक्टर होने के नाते उन्हें देखकर हैरानी होती है कि कला और कविता को लेकर उनकी सोच इतनी सीमित कैसे हो सकते हैं?कंगना के मुताबिक कविता या गीत में शब्दों का इस्तेमाल अक्सर रूपकों के तौर पर किया जाता है। कलाकार अपनी कल्पना के जरिए अलग-अलग उदाहरण और समानताएं पेश करता है, ताकि लोगों तक अपनी बात प्रभावी तरीके से पहुंचा सके। कंगना ने आगे कहा कि ‘वंदे मातरम’ आजादी की लड़ाई की भावना से जुड़ा हुआ गीत है। इस गीत के माध्यम से बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने देशवासियों को अपने अंदर की शक्ति को जगाने का संदेश दिया था

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here