बाइनेंस ब्लॉकचेन वीक 2026 की एशिया में वापसी: बैंकॉक में दिखेगा फाइनेंस की दुनिया का नया रूप

0

बाइनेंस ने अपने सबसे बड़े इवेंट ‘बाइनेंस ब्लॉकचेन वीक 2026 (एशिया एडिशन)’ का ऐलान कर दिया है, जो 28-29 नवंबर को बैंकॉक में ‘EVOLVE’ थीम पर आयोजित होगा।दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बाइनेंस (Binance) ने अपने बड़े इवेंट ‘ बाइनेंस ब्लॉकचेन वीक 2026 (एशिया एडिशन)’ का ऐलान कर दिया है। यह आयोजन 28 और 29 नवंबर 2026 को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के केंद्र में स्थित ‘क्वीन सिरिकिट नेशनल कन्वेंशन सेंटर’ (QSNCC) में होगा।

सिंगापुर, इस्तांबुल, पेरिस और दुबई में शानदार आयोजनों के बाद बाइनेंस ग्रुप का यह सबसे मुख्य इवेंट एक बेहद अहम मोड़ पर एशिया में लौट रहा है। यह एक ऐसा समय है जब पारंपरिक बैंकिंग/फाइनेंस और क्रिप्टो की दुनिया तेजी से आपस में जुड़ रही है और बैंकॉक इन दोनों को जोड़ने वाले इंफ्रास्ट्रक्चर के सबसे बड़े केंद्र के रूप में उभर रहा है। दो दिनों तक चलने वाले इस इवेंट में हजारों डेवलपर्स, संस्थागत निवेशक, फिनटेक लीडर्स और नीति निर्माता एक साथ जुटेंगे, ताकि डिजिटल एसेट्स (क्रिप्टो) का भविष्य तय किया जा सकेबैंकॉक ही क्यों, अभी ही क्यों: एशिया लिख रहा अगला अध्याय

एशिया लंबे समय से क्रिप्टो के नए प्रयोगों और इसे अपनाने के मामले में सबसे आगे रहा है। थाईलैंड का तेजी से बढ़ता और भविष्य की सोच रखने वाला बाजार बैंकॉक को इस खास एशिया एडिशन के लिए एक बेहतरीन जगह बनाता है। डेवलपर्स की मजबूत कम्युनिटी, आम लोगों से लेकर बड़े निवेशकों की बढ़ती भागीदारी और सरकार के लगातार बेहतर होते नियमों के दम पर यह क्षेत्र फाइनेंस की दुनिया का नया अध्याय लिखने में मदद कर रहा है- एक ऐसा भविष्य जहां बैंक, पेमेंट नेटवर्क और डिजिटल एसेट्स अब अलग-अलग काम नहीं करते।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here