Ola Shakti Gen 2 Price: कैसा हो कि बिजली जाए लेकिन फ्रिज और AC जैसे हैवी अप्लायंसेज लगातार काम करते रहें? OLA ने इसे संभव बनाते हुए शक्ति Gen 2 पावर बैकअप पेश किया है। इसके साथ ही दुकानों और ऑफिसेज के लिए शक्ति रैक सिस्टम और बड़े उद्योगों और पावर ग्रिड के लिए महाशक्ति लाया गया है।Ola Shakti Solar Inverter: इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक ने अपने एनर्जी स्टोरेज डिवाइस ओला शक्ति के पोर्टफोलियों को बढ़ाने जा रही है। इसका मकसद बिजली जाने पर घरों को लगातार पावर बैकअप उपलब्ध कराना और पावर ग्रिड को क्लीन एनर्जी सप्लाई करना है। इसके तहत OLA ने घरों के लिए शक्ति Gen 2, कारोबारियों के लिए शक्ति रैक साथ ही इंडस्ट्री और ग्रिड के लिए महाशक्ति को पेश किया है। Ola के नए शक्ति प्रोडक्ट घरेलू से लेकर भारी उद्योगों और पावर ग्रिड तक की जरूरतों को पूरा करेंगे।
इस सिस्टम की खास बात है कि यह पूरा सिस्टम स्वदेशी लिथियम आयरन फॉस्फेट बैटरी टेक्नोलॉजी पर आधारित है। OLA के अपने एक ट्वीट के अनुसार उनके शक्ति Gen 2 सिस्टम बिजली कटौती के दौरान आपके फ्रिज और AC जैसे डिवाइसेज को भी चालू रख सकता हैघरों में पावर बैकअप के तौर पर इस्तेमाल के लिए OLA ने शक्ति Gen2 पेश किया है, जो सोलर स्टोरेज और स्मार्ट एनर्जी मैनेजमेंट के साथ आता है। इसे दो वेरिएंट में उतारा गया है। जहां 3 kW वाले डिवाइस की कीमत 99,999 रखी गई है, तो 6kW वाले डिवाइस की कीमत 1,74,999 रुपये है। बड़ी बात है कि इसे सिर्फ 999 रुपये में बुक किया जा सकेगा। इसके साथ सोलर चार्ज कंट्रोलर भी पेश किया गया है।













































