सामने होते हुए भी नजर नहीं आते, छू लें तो मौत तय! सतपुड़ा के जंगल में कैमरे में कैद हुआ दो सबसे दुर्लभ जहरीले सांपों का नजारा

0

जंगलों में सामने होते हुए भी नजर न आने वाले दुनिया के दो सबसे खतरनाक सांपों का दुर्लभ नजारा कैमरे में कैद हुआ है। गश्त पर निकले वनकर्मियों का सामना एक ही पेड़ के पास बैठे ‘ग्रीन पिट वाइपर’ और ‘रसेल्स वाइपर’ से हो गया। शिकार करने के बाद शांत मुद्रा में बैठे इन दोनों जहरीले सांपों की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं…नर्मदापुरम: कहते हैं कि सतपुड़ा के घने जंगलों में छिपे खतरे सामने होते हुए भी नजर नहीं आते, लेकिन अगर अनजाने में भी छू जाएं तो मौत तय मानी जाती है। ऐसा ही एक बेहद दुर्लभ और रोमांचक नजारा मध्य प्रदेश के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में देखने को मिला, जब गश्त के दौरान वनकर्मियों का सामना एक साथ दो खतरनाक सांपों-‘ ग्रीन पिट वाइपर ‘ और ‘रसेल्स वाइपर’ से हो गया। दोनों जहरीले सांप एक ही पेड़ की जड़ के पास शांत मुद्रा में बैठे थे, जिनकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं…MP के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से वन्यजीव प्रेमियों और पर्यटकों को रोमांचित कर देने वाली खबर सामने आई है। जंगल की हरियाली में खुद को छिपा लेने में माहिर हरे रंग का बेहद जहरीला दुर्लभ ‘ग्रीन पिट वाइपर’ और अपनी आक्रामकता के लिए जाना जाने वाला ‘रसेल्स वाइपर’ एक साथ, एक ही जगह पर देखे गए हैं। प्रकृति का यह दुर्लभ नजारा तब कैमरे में कैद हुआ जब वन विभाग की टीम इलाके में गश्त पर निकली थी। वन विभाग के कर्मचारी अमन सिंह ठाकुर ने दुर्लभ सांपों के इस अनोखे दृश्य को कैमरे में कैद किया।
गश्त के दौरान पेड़ की जड़ के पास दिखा खतरा

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की गई जानकारी के मुताबिक, पटून कैंप से वनकर्मियों की एक टीम नियमित गश्त पर खिरका घास मैदान की ओर बढ़ रही थी। इसी दौरान एक पेड़ की जड़ के पास आराम कर रहे सांप पर वनकर्मियों की नजर पड़ी। जब टीम ने थोड़ी करीब जाकर ध्यान से देखा, तो पता चला कि सांप का पेट भरा हुआ था, जिससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता था कि उसने हाल ही में अपना शिकार किया है।सामने होकर भी नजर नहीं आता ये हरा सांप! सतपुड़ा के जंगल में कैमरे में कैद हुआ दुर्लभ नजारा

एक ही जगह दिखे दो खतरनाक जहरीले सांप, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से सामने आई दुर्लभ तस्वीर

हरे रंग का यह सांप पेड़ों में हो जाता है गायब, सतपुड़ा के जंगल में दिखा दुर्लभ ग्रीन पिट वाइपर

एक नहीं, एक ही जगह मिले दो सबसे जहरीले सांप

तस्वीरें खींचते समय वनकर्मियों के तब होश उड़ गए जब उन्हें वहीं पास में दूसरा सांप भी दिखाई दिया। जांच में पता चला कि एक ग्रीन पिट वाइपर (Green Pit Viper) था जो पत्तियों और हरियाली के बीच पूरी तरह छुप जाता है, और दूसरा रसेल्स वाइपर ( Russell’s Viper ) था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here