Nupur Sanon Support Kriti Sanon: कृति सेनन की रक्षाबंधन ऐड को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब उनकी बहन नूपुर सेनन ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है।Nupur Sanon Support Kriti Sanon: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) इन दिनों अपनी एक रक्षाबंधन वाली ज्वेलरी ऐड को लेकर चर्चा में हैं। इस विज्ञापन में कृति के कपड़ों और रक्षाबंधन के कॉन्सेप्ट को लेकर सोशल मीडिया पर काफी सवाल उठाए गए थे। मामला इतना बढ़ा कि एक्ट्रेस ने खुद आलोचना करने वालों को जवाब दिया। अब इस पूरे विवाद में नया मोड़ आ गया है। ज्वेलरी ब्रांड ने कृति सेनन वाला ये विज्ञापन हटा दिया है। अब इस पूरे विवाद में कृति सेनन की बहन और एक्ट्रेस नूपुर सेनन (Nupur Sanon) की एंट्री हो गई है। नूपुर ने अपनी बहन का खुलकर साथ दिया है और उन लोगों को जवाब दिया है, जो कृति के पहनावे को लेकर सवाल उठा रहे थे।नूपुर सेनन ने कही ये बात
एक्ट्रेस कृति सेनन एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह कृति सेनन की बहन का अभी हाल हाल में हुए विवाद पर आया बयान है। कृति सेनन को एक एड की वजह से ट्रोल किया जा रहा है। अब इन सब के बीच कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन ने एक्ट्रेस का साथ दिया है। नूपुर सेनन ने कृति की स्टोरी को रिपोस्ट किया और एक नोट लिखा। उन्होंने लिखा, ‘सोचो किसी औरत के कपड़े चुनने से इतनी तकलीफ हो रही हो। इज्जत से थोड़ा आगे बढ़ो, राखी तो मैं बांधती हूं और अगर मुझे कोई दिक्कत नहीं है तो तुम्हें क्यों है?’ नूपुर सेनन का ये बयान खूब वायरल हो रहा है।हटा लिया गया एड
इन सब विवादों के बीच अब ज्वेलरी ब्रांड ने कृति सेनन का ये विवादित एड हटा लिया है। आपको बता दें कि इस विवाद में एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का नाम भी सामने आया। उन्होंने कृति के विज्ञापन पर सवाल उठाते हुए उनके कपड़ों को लेकर टिप्पणी की। कंगना की टिप्पणी के बाद मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया था।










































