Ananya Panday-Walker Blanco Part Ways: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे और वॉकर ब्लैंको ने 2 सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के ब्रेकअप कर लिया है।Ananya Panday-Walker Blanco Part Ways: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे और वॉकर ब्लैंको ने 2 सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के ब्रेकअप कर लिया है।अनन्या ने लिया रिश्ता खत्म करने का फैसला?
Times of India की रिपोर्ट के मुताबिक अनन्या पांडे ने बीते हफ्ते ही वॉकर ब्लैंको से अलग होने का मन बना लिया था। हालांकि रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि ब्रेकअप दोनों की आपसी सहमति से हुआ है। दोनों एक-दूसरे के प्रति स्पेस मेन्टेन करेंगे। एक सूत्र ने पोर्टल को बताया कि वॉकर ब्लैंको से अलग अनन्या पांडे हुई हैं। दोनों के बीच कोई मनमुटाव नहीं हैअनंत अंबानी की प्री-वेडिंग में हुई थी मुलाकात
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनन्या और वॉकर एक-दूसरे से पहली बार अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में मिले थे। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने की खबरें आने लगीं। हालांकि दोनों ने कभी पब्लिक में अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की। वॉकर ने अनन्या पांडे के जन्मदिन पर उन्हें सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से विश भी किया था। बताते चलें वॉकर ब्लैंको शिकागो के पूर्व मॉडल बताए जाते हैं। वो वन्यजीवों और जानवरों में काफी दिलचस्पी रखते हैं।










































