आपके फोन की आवाज कम हो गई है, तो जरूरी नहीं कि स्पीकर खराब हो गया हो। कई बार स्पीकर की जाली में धूल, मिट्टी और छोटे-छोटे कण जमा हो जाते हैं। इससे फोन का वॉल्यूम कम हो जाता हैआज के इस दौर में स्मार्टफोन जिंदगी की एक अहम जरूरत बन गया है। इसके बिना जरूरी काम निपटाना लगभग असंभव हो गया है। बात करने से लेकर संगीत सुनना के लिए मोबाइलफोन जरूरत है। हालांकि, अधिकांश लोग समय के साथ मोबाइल फोन में आवाज कम होने की शिकायत करने लगते हैं। ऐसा क्यों होता है? इसकी पहली वजह यह होती है कि फोन में लगे स्पीकर में धूल जमना और आवाज सही तरीके से बाहार नहीं आना। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो आइए जानते हैं कि इससे कैसे पार पा सकते हैं।
इस तरह स्पीकर में जमा हो जाता है धूल
हम हर समय स्मार्टफोन साथ रखते हैं। ऐसे में रोजाना इस्तेमाल होने वाली जेबों और बैगों की वजह से फोन में रोएं, धूल-मिट्टी और बारीक कण चले जाते हैं, जो धीरे-धीरे स्पीकर के छेदों में जमा होने लगते हैं। जब काफी गंदगी जमा हो जाती है, तो आवाज कम हो जाती है, उसमें खराबी आ जाती है या वह दबी-दबी सी सुनाई देती है।
इस तरह फोन के स्पीकर को साफ करें
फोन के स्पीकर को साफ करने के लिए हल्के सॉल्वेंट का इस्तेमाल करें और साफ करने के लिए मुलायम कॉटन स्वैब, रोजाना इस्तेमाल होने वाला टूथब्रश या सूखी धूल-मिट्टी हटाने के लिए बल्ब ब्लोअर का इस्तेमाल करें। अगर स्पीकर चैंबर में पानी चला जाए, तो उसे कॉटन जैसी नमी सोखने वाली चीजों से बाहर निकालें। कई ऐसे ऐप्स हैं जो खास ऑडियो फ्रीक्वेंसी का इस्तेमाल करके साउंड वाइब्रेशन के जरिए धूल और नमी की बूंदों को बाहर निकालें।हवा से धूल कैसे साफ करें?
आप एक डस्ट ब्लोअर या बल्ब ब्लोअर खरीद सकते हैं और स्पीकर ग्रिल में तेज रफ़्तार हवा डालकर धूल बाहर निकाल सकते हैं। हवा के छोटे और कंट्रोल किए गए झोंके डालें। फिर मेश को ब्रश से साफ़ करें और उस जगह को कपड़े से पोंछ लें। इससे ढीले कण सुरक्षित रूप से निकल जाते हैं।
सेलो टेप या मास्किंग टेप से भी कर सकते हैं साफ
थोड़ा सा सेलो टेप लें और उसका एक छोटा सा गोला (रोल) इस तरह बनाएं कि चिपचिपा हिस्सा बाहर रहे। इसे स्पीकर ग्रिल पर हल्के से दबाएं और तुरंत खींच लें। ऐसा करने से छिद्रों (Mesh) के ऊपरी हिस्से पर फंसा महीन कचरा टेप के साथ आसानी से बाहर निकल आता है।
साउंड फ्रीक्वेंसी / स्पीकर क्लीनर वेव
अपने फोन के ब्राउजर में FixMySpeakers जैसी वेबसाइट खोलें या फिर यूट्यूब पर “Phone Speaker Dust Cleaner Sound” सर्च करके उच्च आवृत्ति (High Frequency Tone) वाला ऑडियो फुल वॉल्यूम में चलाएं। यह खास साउंड वेव स्पीकर के डायफ्राम को तेजी से वाइब्रेट करती है, जिससे अंदर फंसी बची-कुची धूल और हवा के दबाव से कचरा बाहर फेंक दिया जाता है।
न करें ये गलतियां
कभी भी सुई, सेफ्टी पिन या नुकीली चीज का इस्तेमाल न करें, इससे स्पीकर का पर्दा फट सकता है। स्पीकर ग्रिल में सीधे पानी, थिनर या ज्यादा लिक्विड न डालें। एयर ब्लोअर या कंप्रेस्ड एयर का इस्तेमाल बहुत दूर से ही करें, ताकि प्रेशर से जाली को नुकसान न पहुंचे।












































