Sagar SP News: सागर जहरीली शराब कांड के बाद वहां के एसपी अनुराज सुजानिया की चर्चा हो रही है। उनके मुरैना एसपी रहते हुए भी जहरीली शराब से 24 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद सरकार ने उन्हें पद से हटा दिया था। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत हो गई है। कुछ लोग अभी अस्पताल में भर्ती हैं, जिनका इलाज चल रहा है। जहरीली शराब कांड के बीच सागर एसपी अनुराग सुजानिया की चर्चा हो रही है। मुरैना में भी इनके कार्यकाल के दौरान जहरीली शराब से 24 लोगों की मौत हुई थी।
कौन हैं अनुराग सुजानिया
सागर एसपी अनुराग सुजानिया 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। अभी सागर जिले के एसपी हैं। वह अनुराग सुजानिया मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं। सागर एसपी बनने से पहले वह पुलिस मुख्यालय में एआईजी एडमिन के तौर पर पदस्थ थे। वे इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से आते हैं।
मुरैना में हुई थीं 24 मौतें
दरअसल, अनुराग सुजानिया मुरैना में भी एसपी रह चुके हैं। इनके मुरैना एसपी रहते हुए 2021 में जहरीली शराब कांड हुआ था। जहरीली शराब पीने से 24 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। उस समय की जांच में यह बात सामने आई थी कि पुलिस के संरक्षण में अवैध शराब की बिक्री हो रही थी। इसके बाद अनुराग सुजानिया को एसपी पद से हटा दिया गया था।
चार महीने पहले ही बने थे एसपी
मुरैना शराब कांड के बाद अनुराग सुजानिया की पोस्टिंग मुख्यालय में थी। चार महीने पहले ही उन्हें सागर का एसपी बनाया गया था। सागर पहुंचने के बाद फिर से जहरीली शराब कांड हो गया है और 15 लोगों की मौत हो गई है। ऐसे में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। कथित रूप से आरोप है कि पुलिस के पास इनपुट थे, इसके बावजूद जहरीली शराब की सप्लाई होते रही है।
मंदसौर और टीकमगढ़ में भी रहे एसपी
आईपीएस अधिकारी अनुराग सुजानिया मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तैनात रहे हैं। वह मंदसौर और टीकमगढ़ में भी एसपी रहे हैं। उनकी गिनती तेजतर्रार अफसर के रूप में होती रही है। लेकिन मुरैना और सागर की घटना के बाद सवाल उठ रहे हैं।
जहरीली शराब कांड के बाद क्या कहा एसपी ने
सागर जहरीली शराब कांड के बाद एसपी अनुराग सुजानिया ने एक इंटरव्यू में कहा कि पीड़ितों के अनुसार गांव के लोग ही शराब की सप्लाई कर रहे थे। ललिपुर गैंग से लिंक के सवाल पर उन्होंने कहा कि जांच की जा रही है। मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है।
मध्य प्रदेश में जहरीली शराब कांड के लिए जिम्मेदार कौन है, पुलिस की भूमिका पर आप क्या सोचते हैं ?










































