अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न महिला मंडलों द्वारा रविवार को नगर के अलग-अलग स्थानों में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया जहां गीत संगीत उद्बोधन और विभिन्न खेलों के आयोजन कर महिला मंडलों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
।इस कड़ी में वारासिवनी रोड स्थित वीरांगना दुर्गावती सामुदायिक भवन में आईपीएफ़ महिला मंडल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया जहां संगठन द्वारा सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली लगभग 24 महिलाओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
इसी तरह गायखुरी स्थित लोधी मंगल भवन में लोधी महिला मंडल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया जहां उपस्थित सामाजिक महिलाओं ने गीत संगीत विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर हर्षोल्लास के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जहां लोधी समाज महिला मंडल के पदाधिकारियों ने अपने उद्बोधन में संगठन को मजबूती प्रदान करने, मिल जुल कर सामाजिक कार्य को अंजाम देने और आगामी समय में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी










































