IND A vs AUS A: भारत की युवा क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया ए को पहले अनऑफिशियल टेस्ट मुकाबले में 162 रनों से मात दे दी है। चौथी पारी में भारत ए से मिले 363 रनों के लक्ष्य के सामने ऑस्ट्रेलिया ए की पूरी टीम 200 रनों पर ऑलआउट हो गई और मैच 162 रनों से हार गई।IND A vs AUS A: भारत की युवा क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया ए को पहले अनऑफिशियल टेस्ट मुकाबले में 162 रनों से मात दे दी है। चौथी पारी में भारत ए से मिले 363 रनों के लक्ष्य के सामने ऑस्ट्रेलिया ए की पूरी टीम 200 रनों पर ऑलआउट हो गई और मैच 162 रनों से हार गई। भारत ए की तरफ से ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में शम्स मुलानी और तुषार देशपांडे ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। वहीं अंशुल कंबोज और तनुष कोटियान ने दो-दो विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में फर्गस ओ नील ने सबसे अधिक 47 रन बनाए। वहीं नाथन मैकस्वीनी ने 35 रनों का योगदान दिया।
भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए को 162 रनों से हराया
इससे पहले कप्तान देवदत्त पडिक्कल के अर्धशतक और पहली पारी में शतक जड़ने वाले कुमार कुशाग्र के नाबाद 46 रन की मदद से भारत ए ने गुरुवार को यहां पहले चार दिवसीय मुकाबले के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ए के सामने 363 रन का लक्ष्य रखा था। भारत ए ने पहली पारी में 334 रन बनाए थे। जिसमें कुमार कुशाग्र ने शानदार शतकीय पारी खेली थी। उनके अलावा साई सुदर्शन और तनुष कोटियान ने हाफ सेंचुरी जड़ी थी। भारत की पहली पारी के जवाब में ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में मात्र 171 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में भारत ते शम्स मुलानी ने सबसे अधिक 4 विकेट अपने नाम किए थे।ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 200 रनों पर समाप्त
भारतीय टीम को पहली पारी के आधार पर 163 रनों की बढ़त मिली थी। इसके बाद दूसरी पारी में भारतीय टीम भी 199 रनों पर सिमट गई थी। ऑस्ट्रेलिया ए के लिए ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके जिसमें साई सुदर्शन का महत्वपूर्ण विकेट भी शामिल था। इस तरह ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए चौथी पारी में 363 रनों का टारगेट मिला था। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ए ने दो विकेट पर 55 रन बनाए थे। वहीं चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया ए ने अपने बाकी बचे 8 विकेट 137 रनों पर गंवा दिए और 162 रनों से मैच हार गई। भारत के लिए पहली पारी में शानदार 113 रन और दूसरी पारी में नाबाद 46 रन बनाने वाले कुमार कुशाग्र को ‘मैन ऑफ द मैच’ का अवार्ड मिला।





































