इंदौर में एक 20 वर्षीय युवती ने बैट मारकर अपने दादा की हत्या कर दी है। उसने आरोप लगाया है कि दादा ने नाबालिग रहने के दौरान उसके साथ गलत हरकत की थी। युवती ने माता-पिता से झगड़े के बाद यह कदम उठाया है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक पोती ने अपने दादा की हत्या कर दी है। वह माता-पिता से झगड़े के बाद रात तीन बजे बुलेट लेकर अपने घर से निकली और सीधे दादा के घर पहुंची। इसके बाद उनके चेहरे और सिर पर बैट से वार करके जान ले ली। आरोपी पोती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।ये है मामला
दरअसल, यह पूरा मामला शनिवार रात तीन बजे की है। एरोड्रम क्षेत्र में आरोपी युवती के दादा-दादी का घर है। इंदौर पुलिस के मुताबिक माता-पिता से झगड़े के बाद रात तीन बजे वह बुलेट स्कीम नंबर 51 स्थित दादा-दादी के घर पहुंची।
बैट से कर दिया वार
20 वर्षीय पोती ने अपने साथ बैट लेकर आई थी। वह घर के अंदर दाखिल हुई और अपने दादा के चेहरे और सिर पर बैट से सात-आठ वार कर दिए। दादा की उम्र 75 साल है। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो घई।माता-पिता से हुआ था झगड़ा
पुलिस के अनुसार रात में देर से घर लौटने को लेकर उसका माता-पिता से झगड़ा हुआ था। विवाद के बाद वह सो गई थी। लेकिन रात तीन बजे वह बुलेट लेकर घर से निकल गई और दादा की हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपलोग चुप क्यों रहे…
दरअसल, युवती के घर लौटने पर माता-पिता ने कहा था कि देर रात तुम घर लौटती हो, तेरे साथ कुछ गलत न हो जाए। इसी को लेकर बात आगे बढ़ गई। पुरानी बात को याद करते हुए युवती ने कहा कि जब दादा ने मेरे साथ घर में गलत किया था, तब तुमलोग चुप क्यों रही थी।दादा ने की थी गलत हरकत
युवती ने इंदौर पुलिस की पूछताछ में बताया है कि वह जब नाबालिग थी, तब मम्मी-पापा और दादा-दादी के साथ एक घर में रहती थी। उसने आरोप लगाया है कि दादा ने बुरी नीयत से देखा और कई बार गलत हरकत की। ऐसी घटनाओं के बाद माता-पिता ने अलग घर लिया और सभी वही रहने लगे।
गौरतलब है कि इस घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बुजुर्ग का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। युवती को जेल भेज दिया गया है।







































