प्लेटफॉर्म पर भैंसें, गोबर, भोपाल में वर्ल्ड क्लास रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का ऐसा हाल, देखकर आएगी घिन

0

Rani Kamlapati Station: वर्ल्ड क्लास रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर भैंसें घूम रही हैं। साथ ही गोबर फैला हुआ है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बदहाल तस्वीरों को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। हालांकि रेलवे की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।भोपाल: वर्ल्ड क्लास रानी कमलापति रेलवे स्टेशन लगातार बदहाली को लेकर सुर्खियों में है। अब जो तस्वीरें सामने आएंगी, उसे देखकर आपको घिन आएगी। एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं के लिए पहचान रखने वाले स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर भैंसें टहल रही हैं। यही नहीं प्लेटफॉर्म पर गोबर भी फैला हुआ है।प्लेटफॉर्म पर है भैंसें घूम रहीं

दरअसल, रानी कमलापति स्टेशन मध्य प्रदेश की सबसे आधुनिक रेलवे स्टेशन है। मगर अपनी सुविधाओं से ज्यादा इस स्टेशन की चर्चा अब बदहाली को लेकर हो रही है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में स्टेशन के फ्लेटफॉर्म नंबर एक और दो पर भैंसें की दिख रही हैं। इस दौरान वहां से ट्रेनें भी गुजरती दिख रही हैं।

गोबर भी फैला हुआ

स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर गोबर भी फैला हुआ दिख रहा है। इसके बाद साफ-सफाई को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। इस स्टेशन के मेंटेंनेंस की जिम्मेदारी निजी हाथों में है। हर सुविधा के नाम पर यात्रियों से पैसे वसूलती है लेकिन व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है।टॉयलेट के लिए लगता है चार्ज

कथित आधुनिक सुविधाओं के नाम पर स्टेशन पर यात्रियों से टॉयलेट के लिए भी शुल्क वसूला जाता है। ऐसे में सवाल उठता है कि यात्री जब स्टेशन पर आएंगे तो टॉयलेट के लिए कहां जाएंगे। इससे पहले स्टेशन पर पेयजल की सुविधा को लेकर भी सवाल उठे थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था उद्घाटन

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस स्टेशन का उद्घाटन किया था। पहले यह हबीबगंज के नाम से जाना जाता था। इसे निजी हाथों में देकर विकसित किया गया। इसके बाद नाम बदलकर रानी कमलापति स्टेशन कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here