मैं क्या गधा हूं? हां आप गधा हो’, युवक का जवाब सुनकर शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन कार में सवार होकर भागे

0

Shivpuri MLA Devendra Jain: शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन और एक युवक के बीच बहस का वीडियो वायरल हो रहा है। बहस के दौरान विधायक कहते हैं कि क्या मैं गधा हूं। इसके जवाब में युवक कहता है कि हां, आप गधे हो। इसके बाद विधायक देवेंद्र जैन वहां से निकल लेते हैं।शिवपुरी: OBC महासभा के बैनर तले 27 फीसदी आरक्षण की मांग को लेकर शिवपुरी कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन हुआ है। इस प्रदर्शन में पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह भी शमिल हुए हैं। प्रदर्शन के दौरान असहज स्थिति तब बन गई, जब कलेक्टर काफी देर तक नहीं आए। दूसरी तरफ समाज के युवक की बहस शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन से हो गया। युवक ने उन्हें गधा कह दिया।

आरएसएस के संरक्षण में काम कर रही

शिवपुरी कलेक्टर जब काफी देर तक ज्ञापन लेने नहीं आए तो कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह ने नाराजगी जताई। पहले वे समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट के गेट पर ही बैठ गए, जब फिर भी अधिकारी नहीं आए तो कई कार्यकर्ता कलेक्टर की गाड़ी के आगे ही बैठ गए। इसे कार्यकर्ताओं ने अघोषित धरना नाम दिया। करीब डेढ़ घंटे तक धरना चलने के बाद कलेक्टर मौके पर आए और ज्ञापन लिया। इसी धरने के दौरान मंच से विधायक कुशवाह ने बड़ा सियासी बयान दिया।

क्या मैं गधा हूं

इसी दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में ही एक और घटना हुई। कुछ युवाओं ने भाजपा विधायक देवेंद्र जैन के समक्ष अपना विरोध दर्ज कराया। बात इतनी बढ़ गई कि बहस निजी टिप्पणी तक पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक युवक ने कहा कि मैं पढ़ा-लिखा ग्रेजुएट युवक हूं। इस पर विधायक देवेंद्र जैन ने गुस्से में पलटकर कहा-तो मैं क्या गधा हूं?

हां आप गधे हो

जवाब में युवक ने भी तीखा जवाब देते हुए कह दिया-हां, आप गधे हो। इस तीखी नोक-झोंक के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया। युवक का जवाब सुनकर भीड़ में मौजूद लोगों ने ताली बजानी शुरू कर दी। स्थिति को भांपते हुए विधायक देवेंद्र जैन अपनी गाड़ी में सवार हुए और वहां से निकल लिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here