ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा: 14 जिंदगियां खत्म, 3 की पहचान नहीं, मृतकों की पूरी लिस्ट आई सामने

0

Gwalior Accident Update: ग्वालियर के चीनौर रोड पर शीतला माता मंदिर के पास शनिवार और रविवार की दरमियानी रात एक बेकाबू धान से लदे ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचल दिया, जिससे 14 लोगों की मौत हो गई और 29 घायल हो गए। जिला प्रशासन ने घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं।ग्वालियर: शीतला माता मंदिर हादसे में मृतकों की संख्या 14 हो गई है। चीनौर रोड स्थित शीतला माता मंदिर के पास शनिवार और रविवार की दरमियानी रात करीब 1:30 बजे धान से लदा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर श्रद्धालुओं की भीड़ में जा घुसा। इस भीषण दुर्घटना में 14 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 29 अन्य लोग घायल हो गए हैं। मृतकों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं, जिससे पूरे इलाके में गहरा शोक व्याप्त है। कलेक्टर रुचिका चौहान ने इस पूरे हादसे की मजिस्ट्रेटी और प्रशासनिक जांच के आदेश दिए हैं।

बैरिकेड तोड़कर प्रतिबंधित मार्ग पर घुसा ट्रक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नवरात्रि के चलते शीतला माता मंदिर में दर्शन करने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे थे। सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस ने चीनौर रोड पर भारी वाहनों की आवाजाही रोकने हेतु बैरिकेड्स और चेकपोस्ट लगाए थे। इसके बावजूद, छिनोर की तरफ से आ रहा धान से लदा ट्रक बैरिकेड्स को तोड़ते हुए आगे निकल गया। चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सीधे मंदिर के प्रवेश द्वार तथा बाहरी दीवार से जा टकराया। हादसे में ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।11 मृतकों की हुई पहचान, 3 की शिनाख्त बाकी

प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले 14 लोगों में से अब तक 11 मृतकों की पहचान कर ली गई है, जबकि 3 अन्य शवों की शिनाख्त की प्रक्रिया अभी बाकी है।

क्रममृतक का नामआयुपिता/पति का नामपता
1सत्येंद्र गुर्जर22 वर्षजगदीश गुर्जरमहलगांव, ग्वालियर
2सरला तोमर50 वर्षराजेंद्र कुमार (पति)हनुमान पहाड़ी, राजीव नगर, गुड़ा-गुड़ी का नाका, ग्वालियर
3गौरव परिहार18 वर्षकमलेश परिहारबड़ा गांव खुरेरी, ग्वालियर
4महेश शर्मा45 वर्षमातादीन शर्मासहसराम, गसवानी, जिला श्योपुर
5विमलेश18 वर्षबबलू बघेलमहागावरा, थाना सीहोर, जिला शिवपुरी
6देवेश बघेल17 वर्षहरि सिंह बघेलमावटा, थाना भितरवार
7प्रिंस उर्फ छोटू जाटव16 वर्षसंतोष जाटवचौहान प्याऊ, गल्ला कोठार
8शौर्य शर्मा15 वर्षसंजय शर्मासहसराम गोस्वामी, जिला शिवपुरी
9हेमंत राठौड़21 वर्षजबर सिंह राठौड़यादव धर्म कांटा, हजीरा, ग्वालियर
10दिव्यांश16 वर्षअशोक कुशवाहामहेशपुरा, सिकंदर कंपू, ग्वालियर
11पवन23 वर्षविद्याराम राठौरगदाईपुर, हजीरा, ग्वालियर

परिवहन विभाग और पुलिस जांच में जुटी

हादसे के बाद आरटीओ की टीम ट्रक की तकनीकी स्थिति की गहन जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध होने के बावजूद ट्रक उस मार्ग पर कैसे पहुंचा और तकनीकी खराबी थी या चालक की लापरवाही। वहीं गंभीर रूप से घायल 7 लोगों सहित सभी 29 घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here