Gwalior JU News: जेयू में 1256 मिनट तक देखी पोर्न साइट, एनकेएन से चेतावनी मिलने पर आईडी बंद

0

अकादमी विभाग में देखी गई हैं साइटें, 1 मार्च से 8 मार्च के बीच की घटनाGwalior JU News: ग्वालियर. । जीवाजी विश्वविद्यालय के अकादमी विभाग में पोर्न साइट देखने का मामला सामने आया है। कर्मचारियों के कंप्यूटर पर 1256 मिनट तक इन साइटों को देखा गया है। एनकेएन (नेशनल नोलेज नेटवर्क) से चेतावनी मिलने के बाद 8 कर्मचारियों की आइडी बंद कर दी है। विभाग प्रमुख को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कर्मचारियों ने पोर्न साइट के साथ-साथ गेंबलिंग गेम भी चलाए हैं और हाई रिस्क जोन में भी प्रवेश किया। ऐसी साइटें भी खोली गई, जिन्हें प्रतिबंधित किया गया है।जीवाजी विश्वविद्यालय के अकादमी विभाग में अहार्ता, पीएचडी सहित अन्य कार्य किए जाते हैं। करीब 8 कंप्यूटर लगे हुए हैं। 1 मार्च से 8 मार्च 2021 के बीच इस विभाग में पोर्न साइटें सर्च की गईं। यहां पर लगातार इन साइटों को देखा जा रहा था, जिसे एनकेएन ने पकड़ लिया। जीवाजी विश्वविद्यालय को नोटिस जारी किया गया। जेयू को चेतावनी मिलने के बाद अधिकारी हरकत में आए। जब जेयू ने अपने नेटवर्क में इसकी पड़ताल की अकादमी विभाग में सबसे ज्यादा सर्च किए गए। 1256 मिनट तक ये साइटें देखी गईं है। इस नोटिस के बाद जेयू ने कर्मचारियों की आईडी बंद कर दी और नेट भी बंद कर दिया गया। जब नेट बंद होने की जानकारी मिली तो अकादमी प्रभारी ने इस संबंध में नेटवर्क प्रभारी से जानकारी ली। सामने आया कि पोर्न साइटें सर्च किए जाने की वजह से आइडी व नेट बंद किया गया है। इससे जेयू में हड़कंप मच गया। इसके बाद अकादमी विभाग के कर्मचारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही आइपी एड्रेस भी निकाले जा रहे हैं कि किन-किन कंप्यूटरों पर इन्हें देखा गया है। जेयू में यह दूसरा मामला है। इससे पहले लाइब्रेरी में इस तरह का मामला सामने आया था।

20 घंटे तक देखी साइटें, कब किया कामअकादमी विभाग में कार्य सुबह 10:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच होता है। आठ दिन के भीतर 20 (1256 मिनट) 20 घंटे इन साइटों को देखा गया है।- इस विभाग में महिला व पुरुष दोनों की काम करते हैं। साथ ही विद्यार्थियों का आना-जाना काफी रहता है। अहार्ता, पीएचडी का कार्य इसी विभाग से होता है।इनका कहना है

– अकादमी विभाग में गलत साइटें देखी गई हैं। इसकी एनकेएन से चेतावनी जारी की गई थी। इसके चलते कर्मचारियों की आइडी बंद की गई है। दूरस्थ के कार्य में व्यस्त हैं। इसके लिए जो कर्मचारी जिम्मेदार हैं, उन पर कार्रवाई करेंगे।प्रो. डीसी गुप्ता, नेटवर्क प्रभारी जेयू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here