Bhuvan Bam ने युनिवर्सिटी के कार्यक्रम में की भद्दी टिप्पणी, बवाल मचते ही एक्शन में आई वडोदरा पुलिस

0

Bhuvan Bam Obscene Comment: कॉमेडियन भुवन बाम ने हाल ही में पारूल युनिवर्सिटी में लावारी शो के दौरान भद्दी टिप्पणी की। इसे लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। साथ ही वडोदरा पुलिस भी एक्शन में आ गई है।

Bhuvan Bam Obscene Comment: मशहूर कॉमेडियन भुवन बाम इन दिनों ‘ढिंढोरा 2’ के प्रमोशन में लगे हुए हैं। उनके साथ इस शो में संजीदा शेख ने भी मुख्य भूमिका निभाई है। भुवन बाम हाल ही में एक्ट्रेस संजीदा शेख के साथ गुजरात में स्थित पारूल युनिवर्सिटी के लावारी शो का हिस्सा बने। लेकिन वहां भुवन बाम ने ऐसी भद्दी टिप्पणी कर दी, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। इतना ही नहीं, मामले को बढ़ता देख गुजरात की वडोदरा पुलिस भी एक्शन में आ गई है। पुलिस ने मामले को लेकर कहा है कि इस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी

पारूल युनिवर्सिटी के इस कार्यक्रम से जुड़ा वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में संजीदा शेख कहती हैं कि मेरे पापा ने जबरदस्ती किसी के साथ मेरा रिश्ता तय कर दिया है। मैं सोच रही हूं कि गाड़ी के नीचे आ जाऊं, 2-3 महीने कोई परेशान नहीं करेगा। लेकिन तभी भुवन बाम कमेंट करते हैं, “मेरे नीचे आ जाओ, कोई नौ महीने तक परेशान नहीं करेगा।” भुवन बाम की इस टिप्पणी ने सोशल मीडिया पर लोगों का पारा सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।

भुवन बाम के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, “भुवन बाम ने अभद्रता की सारी हदें पार कर दी हैं। उसे उसी वक्त स्टेज से निकाल देना चाहिए था। पैसा इनके दिमाग में चढ़ चुका है। लेकन अब ये नकली वीडियो शेयर करेंगे और मासूम बनेंगे।” दूसरे यूजर ने लिखा, “युनिवर्सिटी में अब छात्रों के लिए ऐसे जोकर लोगों को लाया जा रहा है?” तीसरे यूजर ने लिखा, “कॉमेडी और अश्लीलता में फर्क होता है। युनिवर्सिटी का स्टेज मनोरंजन का हकदार है, लेकिन इस तरह के गलत ह्युमर का नहीं।”

एक्शन में वडोदरा पुलिस

भुवन बाम की हरकतों पर बवाल मचते ही पुलिस ने भी लीगल कार्रवाई शुरू कर दी है। वडोदरा (Vadodara) के रूरल एसपी सुशील अग्रवाल ने नवभारत टाइम्स ऑनलाइन संग बताया कि कानूनी कार्रवाई की जा रही है। लेकिन वडोदरा पुलिस ने अभी तक ये नहीं बताया है कि किसके-किसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here