कांग्रेस महिला मंडल की प्रकोष्ठ महामंत्री शहनाज खान का गुरुवार को इंतकाल हो गया बताया जा रहा है कि 60 वर्षीय श्रीमती शहनाज खान लंबे समय से बीमार चल रही थी जिनका जामा मस्जिद परिसर स्थित निज निवास पर उपचार चल रहा था।
गुरुवार को उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई जिस पर उनके परिजनों ने उन्हें बूढ़ी अस्पताल में भर्ती कराया जिनका कुछ देर बाद ही इंतेकाल हो गया। शहनाज खान लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़ी रही जिन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी को मजबूती प्रदान करने का काम किया उनके इंतकाल होने पर उन्हें देर रात्रि मुस्लिम कब्रिस्तान में सुपुर्द किया गया।
शहनाज खान के निधन पर सामाजिक बंधुओं,पार्टी के सभी पदाधिकारियों व अन्य जान पहचान ने उनकी मगफिरत की दुआएं की है।









































