पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को हुआ कोरोना, एम्स में भर्ती

0

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कोरोना वायरस संक्रमित हो गए हैं। उन्हें दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया। 88 वर्षीय पूर्व पीएम ने कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके हैं। एम्स ने बयान में कहा कि मनमोहन को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया है। उनके संक्रमित होने की खबर मिलने के बाद लोग उनके स्वस्थ्य होने की दुआ कर रहे हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत कई नेताओं ने ट्वीट कर दुआ की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here