कोरोना की दूसरी लहर के बाद जनमानस और प्रशासन के सहयोग से बालाघाट जिले में स्थिति संक्रमण को लेकर काफी बेहतर नजर आ रही है जिसको देखते हुए राज्य सरकार की गाइडलाइन के तहत जिला प्रशासन ने 1 जून से अनलॉक प्रक्रिया शुरू करते हुए कुछ दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं जिसके तहत दुकानों को जहां एक और अल्टरनेट तरीके से खोले जाने के नियम कायदे बनाए गए हैं वहीं दूसरी ओर सोशल डिस्टेंसिंग मास्क सैनिटाइजर का प्रयोग कर व्यापारियों को व्यापार करने की सलाह दी गई है लेकिन इन आदेशों का जिले में पालन होता नजर नहीं आ रहा है।
बुधवार को अनलॉक के दूसरे दिन भी शहर में व्यवस्थाएं जस की तस नजर आए जहां एक और पूरी दुकानें खुली रही वहीं दूसरी ओर कोविड-19 को लेकर बनाई गई गाइडलाइन का खुला उल्लंघन होता नजर आया इसके अलावा जिस प्रकार से दुकान खोली थी आदेश का भी कोई असर दिखाई नहीं दिया।
इस संदर्भ में जब पद्मेश न्यूज़ के द्वारा व्यापारियों से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिस तरह से बाजार खुला हुआ है उसे संक्रमण के आसार बनेंगे उन्होंने कहा कि हालात को बेहतर बनाने में प्रशासन को अपनी अहम भूमिका अदा करनी चाहिए इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि आमजन को भी कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर जागरूक रहने की आवश्यकता है।
इस संदर्भ में चर्चा के दौरान तहसीलदार रामबाबू देवांगन ने कहा कि प्रशासनिक आदेशों का पालन कराने के लिए स्थानीय प्रशासन लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है और दुकानों को बंद करने को लेकर व्यापारियों को समझाइश देने का प्रयास किया जाएगा उन्होंने कहा कि कार्यवाही करना प्रशासन का उद्देश्य नहीं है जनमानस और प्रशासन के सहयोग से ही कोरोना संक्रमण को रोका जा सकता है।










































