बालाघाट : 10 की जमानत याचिका खारिज

0

20 करोड़ से अधिक की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की जमानत याचिका शुक्रवार को न्यायालय ने खारिज कर दी है। मोबाइल व्यापारी अनुराग जैन, विनोद दात्रे, पंकज चावला, शैलेश जैन, श्रीकांत गजके, पंकज चंदवानी, एमडी श्रवण कुमार, रितिक अग्रवाल सहित प्रभात कुमार की जमानत को लेकर जिला न्यायालय में याचिका पेश की गई थी।

न्यायालय के द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए याचिका खारिज कर दी गई। वहीं इस मामले में पुलिस के द्वारा जबलपुर निवासी रितिक अग्रवाल, एमडी श्रवण कुमार निवासी चिट्टूर, हरिप्रसाद निवासी चिट्टूर को 18 जून को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से इन्हें न्यायिक रिमांड पर जिला जेल भेज दिया गया।

पुलिस के द्वारा देवगढ़ झारखंड से संजय महतो आरोपी को बालाघाट लाया है जिसे शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

आपको बताएं की नगर में पिछले कुछ दिनों से जारी मोबाइल की फर्जी खरीद फरोख्त के मामले को उजागर करते हुए बालाघाट पुलिस ने सेंटल और विभिन्न जांच एजेंसी के साथ 20 करोड़ रु से अधिक की मनी लॉन्ड्रिंग  नेटवर्क का खुलासा कर  इस मामले में लिप्त 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया  था। मोबाइल की फर्जी खरीद-फरोख्त के तार देश के 18 से अधिक राज्यों से जुड़े हुए हैं  जिसमें दो आरोपी बालाघाट जिले के हैं जिसमें भटेरा चौकी वार्ड नंबर 2 निवासी मनोज राणा और उसका साला किरनापुर ग्राम रमगड़ी निवासी हुकुम सिंह बिसेन का शामिल है जिन पर विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही करते हुए उन्हें जेल  भेज दिया गया है।

आरोपी फर्जी तरीके से ऑनलाइन मोबाइल खरीद कर उसकी फर्जी तरीके से मोबाइल दुकान संचालकों को बिक्री करते थे वही मोबाइल दुकान संचालक बिना बिल के मोबाइल की बिक्री ग्राहकों को कर गैरकानूनी रूप से धनराशि अर्जित करते थे।

जिसका खुलासा करते हुए पुलिस ने 300 से अधिक मोबाइल फोन, नगद 10 लाख से अधिक की राशि, 30 से अधिक बैंक खाता रिकार्ड, 75 से अधिक क्रेडिट कार्ड,हार्ड डिस्क, लैपटॉप, एलईडी टीवी सहित अन्य सामग्री जप्त  कर चुकी है।

पुलिस ने मोबाइल फ्रॉड के मामले शुक्रवार को में 6 मोबाइल संचालकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था जिन्हें 30 जून तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया गिरफ्तार किए गए पांच आरोपी शहर के मोबाइल दुकान संचालक हैं वहीं इस मामले से जुड़े  झारखंड से लाए गए तीन आरोपियों को भी न्यायालय में पेश किया गया था जहां से दो आरोपियों सुशांत कुमार और नितिन उर्फ विकास सिंह को पुलिस के द्वारा रिमांड पर लिया गया है जिन्हें 2 दिन के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा।

इसके अलावा एक आरोपी प्रभात कुमार को पहले ही जेल भेजा जा चुका है वही एक आरोपी को पुलिस के द्वारा गोंदिया से गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में अब तक पुलिस के द्वारा 15 आरोपियों को अपनी गिरफ्त में लिया गया है। वहीं अन्य जिलों से भी आरोपियों को गिरफ्त में लेने के लिए पुलिस के द्वारा तत्परता से कार्रवाई की जा रही है।

इस संदर्भ में दूरभाष पर चर्चा के दौरान कोतवाली थाना प्रभारी एम आर रोमड़े ने बताया कि मोबाइल फ्रॉड के मामले में पुलिस के द्वारा सतत कार्यवाही की जा रही है और जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है वही झारखंड से एक आरोपी संजय महतो को बालाघाट लाया गया है जिसे शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here