वारासिवनी जनपद पंचायत वारासिवनी अंतर्गत अधिकांश ग्रामों में कृषि विस्तार अधिकारी प्रत्येक किसानों तक नहीं पहुंच पाने से किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जिसके लिए किसानों में कृषि विभाग के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।
किसानों को किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी जा रही है जिससे उनकी उपज पर असर पड़ रहा है वहीं आर्थिक स्थिति रोजाना कमजोर होती जा रही है। जिस पर किसानों के द्वारा कृषि विभाग से अधिकारियों को प्रत्येक किसान तक पहुंचने और जानकारी देने की मांग की जा रही है।
किसानों ने बताया कि वह पूर्वजों से खेती किसानी का काम कर रहे हैं जिसमें शासन के द्वारा खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी ग्राम स्तर पर नियुक्त किए गए हैं परंतु उनके द्वारा शासन की नई योजनाएं खाद बीज और नई तकनीक के बारे में जानकारी नहीं दी जा रही है जिसके कारण अधिकांश किसानों को पारंपरिक खेती करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है जिसका सीधा असर किसानों की उपज में पढ़ रहा है।










































