पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ, लोगों की भीड़ हुई जमा

0

बड़वानी जिले के सिलावद के समीप पंचपुला फाटे पर शुक्रवार की सुबह एक तेंदुए के आने से हलचल मच गई। यह तेंदुआ एक बड़े पेड़ पर चढ़ा हुआ था। जैसे ही यह सूचना क्षेत्र में फैली ताे लाेगाें की भीड़ जमा हाेना शुरू हाे गई। सुबह करीब आठ बजे से पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ सवा नाै बजे तक पेड़ पर ही था। मामले की जानकारी लगते ही वन विभाग की टीम के साथ ही पुलिस बल भी माैके पर पहुंच गया। वन विभाग ने तेंदुए काे रेसक्यू करने का अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस के जवान भीड़ काे दूर करने की काेशिश कर रहे हैं। जिससे रेसक्यू के दाैरान तेंदुआ के हमले का काेई शिकार न बन जाए।

वन विभाग अधिकारियों के अनुसार संभवतः तेंदुआ पानी की खोज में जंगल से बस्ती की ओर आ गया होगा। बड़वानी डीएफओ डा. अनुपम सहाय ने बताया कि ग्रामीणों ने सुबह सूचना दी के पेड़ पर तेंदुआ चढ़ गया है। टीम को तुरंत मौके पर रवाना किया गया है। संभवत पानी की तलाश में तेंदुआ बस्ती की ओर आ गया होगा। प्रयास किया जाएगा कि तेंदुए को पेड़ से उतार कर जंगल की ओर जाने दिया जाए। वहीं इस बात का भी ध्यान रखेंगे कि वह किसी ग्रामीण को नुकसान न पहुंचाए।

भीड़ बनी मुसीबतः वन विभाग तेंदुए काे रेसक्यू करने का अभियान शुरू कर चुका है, लेकिन माैके पर जमा भीड़ मुश्किल बढ़ा रही है। पुलिस के जवान लाेगाें काे समझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन लाेग तेंदुए काे देखने के चक्कर में पीछे हटने काे तैयार नहीं है। इससे रेसक्यू अभियान में कुछ मुश्किलें भी आ रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here