गिनीज बुक में दर्ज नहीं हो सका हथिनी वत्सला का नाम, 100 के पार बताते हैं उम्र

0

पन्ना टाइगर रिजर्व की शान तथा देशी व विदेशी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हथिनी वत्सला को दुनिया में सबसे अधिक उम्र हथिनी बताया जाता है, लेकिन अभी तक उसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज नहीं हुआ। इसकी मुख्य वजह पीटीआर कार्यालय में वत्सला का जन्म रिकॉर्ड उपलब्ध न होना है।

इस दिशा में वर्ष 2007 में पन्ना टाइगर रिजर्व के तत्कालीन क्षेत्र संचालक शहवाज अहमद की पहल से वत्सला के जन्म का रिकॉर्ड नीलांबुर फारेस्ट डिवीजन से प्राप्त करने हेतु पत्राचार किया गया था। बाद में अगस्त 2018 में जब शहवाज अहमद प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी के पद पर रहते हुए पन्ना दौरे पर आए, उस समय भी वत्सला का जन्म रिकॉर्ड नीलांबुर से मंगाने के निर्देश दिए थे। लेकिन श्री अहमद के सेवानिवृत्त होने के बाद यह मामला ठंडा पड़ गया। शासन प्रशासन स्तर पर इस दिशाा में जरूरी कदम उठाना चाहिए। ताकि वत्सला को जीवित रहते दुनिया की सबसे बुजुर्ग हथिनी होने का सम्मान अधिकृत रूप से मिल सके। वर्तमान समय में उसकी आंखों में मोतियाबिंद आ जाने से उसेेेे कम दिखाई देता है साथ ही पाचन तंत्र भी कमजोर हो गया है।

दुनिया के सबसे अधिक उम्र के हाथी की मौत 86 वर्ष में हो चुकी है : इससे पहले दुनिया का सबसे अधिक उम्र का लिन वांग नाम का हाथी ताइवान के चिडि़याघर में था, जिसकी 86 वर्ष की उम्र में मौत हो चुकी है। इस रिकॉर्ड को भारत की हथिनी ने तोड़ दिया है। जी हां, दुनिया की सबसे बुजुर्ग हथिनी पन्ना टाइगर रिजर्व की वत्सला है, जिसकी उम्र 100 वर्ष से अधिक लगभग 105 वर्ष बताई जा रही है। पन्ना टाइगर रिजर्व की यह उम्रदराज हथनी दो बार मौत को चकमा दे चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here