खुले बाल और फटी जीन्स पहने निकलीं Malaika Arora

0

बाॅलीवुड की मशहूर अभिनेत्री, अपनी हाॅट अदाओं और जबरदस्त डांस व फिटनेस के लिए पहचानी जाने वाली मलाईका अरोड़ा सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं। उनकी हर फोटो में उनका कातिलाना अंदाज फैंस को खूब पसन्द आता है। एक बार फिर से एक्ट्रेस ने अपनी हाॅट अदाओं वाली फोटो फैंस के साथ साझा की है, जो सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो को मलाइका ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वायरल हो रही मलाइका की इस फोटो में वे काफी दिलकश नजर आ रही हैं। इसमें उन्होंने ग्रे रंग का क्राॅप टाॅप पहना हुआ है और नीचे फ्लेयर्ड पैंट पहनी हुई हैं और यह पैंट बीच में से फटी हुई है। उनके इस लुक को देखकर ऐसा ही लग रहा है कि वे काफी चिल मूड में हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए मलाइका ने कैप्शन में लिखा है कि ‘‘मास्क, रिप्ड जीन्स, क्राॅप टाॅप, ये है मेरा मंडे मूड। इस ड्रेस के साथ मलाइका का ब्लू स्पोर्ट शूज उनके लुक में चार चांद लगा रहा है। खुले हुए बालों में मलाइका का ये अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस पूरे आउटफिट में एक्ट्रेस की फिटनेस साफ नजर आ रही है।

जानकारी के लिए आपको बतादें कि मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ के लिए ज्यादा चर्चा में रहती हैं। काफी समय से अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में रह रही मलाईका आए दिन चर्चा का विषय बनी रहती हैं। सोशियल तौर पर दोनों ने ही अपने रिश्ते को कंफर्म कर दिया है। मलाइका लगातार अपनी फोटो शेयर करती रहती हैं और जिस पर अर्जुन कपूर का कमेंट लोगो का ध्यान अपनी ओर खींचता है। कुछ समय पहले ही अर्जुन कपूर की आने वाली फिल्म भूत पुलिस की शूटिंग के दौरान भी सेट पर मलाइका को देखा जा चुका है। कुछ दिनों पहले मलाइका और अर्जुन की शादि की खबरों ने भी खूब जोर पकड़ा था। लेकिन मलाइका ने इन खबरों को पूरी तरह से अफवाह करार दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here