बालाघाट : वेल्डिंग वर्कशॉप को क्षतिग्रस्त करते हुए स्विफ्ट कार पलटी

0

भरवेली थाना क्षेत्र अंतर्गत आंवलाझरी कटिंगटोला के पास बीती रात बालाघाट से भरवेली की ओर जा रही सफेद रंग की स्विफ्ट कार वेल्डिंग वर्कशॉप को छतिग्रस्त करते हुए अनियंत्रित होकर पलट गई जानकारी के मुताबिक इस स्विफ्ट कार में दो युवक और तीन लड़कियां सवार थे।

घटना की जानकारी लगने पर मौके पर डायल हंड्रेड पहुंची लेकिन मौके पर कार के अलावा कार सवार कोई भी नहीं मिला जिसके बाद आज सुबह करीब 11:00 बजे क्षतिग्रस्त शिफ्ट कार को गड्ढे से निकाला गया जिसे क्रेन के माध्यम से बालाघाट गैरेज भिजवा दिया गया।

इस घटनाक्रम को लेकर भरवेली पुलिस के द्वारा कोई भी स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई वहीं भरवेली थाना प्रभारी से जानकारी लेने पर उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि इस मामले में दोनों पक्षों का राजीनामा हो चुका है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कार वारासिवनी क्षेत्र की थी और इस कार में बालाघाट निवासी अभिषेक वोपचे, और गोलू डहरवाल सहित तीन अन्य लड़कियां मौजूद थे। वही क्षतिग्रस्त स्विफ्ट कार का नंबर भी मिटा हुआ था जोकि mp50 सी ही नजर आ रहा था।

वर्कशॉप संचालक काशीराम नागपुरे ने बताया कि उन्हें लोगों के द्वारा जानकारी दी गई थी कि एक कार उनके वर्कशॉप को टक्कर मारते हुए पलट गई है जिस कार में दो युवक सहित तीन लड़कियां सवार थी जब वे मौके पर पहुंचे तो कार पलटी हुई थी और उनका वर्कशॉप क्षतिग्रस्त हो गया था ।

डायल हंड्रेड प्रभारी संजय महोबे ने बताया की घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे थे लेकिन मौके पर केवल क्षतिग्रस्त कार ही पाई गई थी और वहां कोई भी मौजूद नहीं था जिस पर आज क्षतिग्रस्त कार को गड्ढे से निकाला गया

भरवेली थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि बीती रात को एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार वर्कशॉप को क्षतिग्रस्त करते हुए पलट गई थी कार में जो सवार थे बालाघाट के ही निवासी थे लेकिन उनमें समझौता हो चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here