Yo Yo Honey Singh: घरेलू हिंसा कानून के तहत पत्नी द्वारा दायर केस का सामना कर रहे हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। अब दिल्ली की कोर्ट ने 3 सितंबर को होने वाली सुनवाई में खुद Yo Yo Honey Singh को उपस्थित रहने को कहा है। Yo Yo Honey Singh के वकील ने उनकी व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट मांगी थी। कोर्ट ने रैपर के हेल्थ सर्टिफिकेट भी मांगे हैं। साथ ही कोर्ट ने उनके इनकम टैक्स रिटर्न भी पेश करने का आदेश दिया है। हालांकि यो यो हनी सिंह के लिए राहत वाली बात यह रही कि कोर्ट ने उन्हें शनिवार को ही अदालत में पेश होने से छूट दे दी। हनी सिंह के खिलाफ यह केस पत्नी शालिनी तलवार ने किया है।
पत्नी के आरोपों से हनी सिंह का इन्कार
इससे पहले हनी सिंह ने पत्नी के खिलाफ घरेलू हिंसा के आरोपों का खंडन किया था। उन्होंने सभी आरोपों को “झूठा” और “दुर्भावनापूर्ण” बताया था। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हनी सिंह ने लिखा था में लिखा, मैं अपने और मेरे परिवार के खिलाफ 20 साल की मेरी साथी पत्नी शालिनी तलवार द्वारा लगाए गए झूठे और दुर्भावनापूर्ण आरोपों से बहुत दुखी और व्यथित हूं। आरोप गंभीर रूप से निंदनीय हैं
शालिनी ने हनी सिंह के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज किया और घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा अधिनियम के तहत 10 करोड़ रुपये का मुआवजा भी मांगा है। बकौल शालिनी, हनी सिंह ने उनके साथ क्रूरता पूर्ण व्यवहार किया है। शालिनी ने आरोप लगाया कि उन्हें शारीरिक, मौखिक, मानसिक और भावनात्मक शोषण की कई घटनाओं का शिकार होना पड़ा है। 38 वर्षीय शालिनी तलवार ने दावा किया कि हनी सिंह ने पिछले कुछ वर्षों में उसे कई बार पीटा और वह लगातार डर में जी रही है क्योंकि उसने और उसके परिवार ने उसे शारीरिक नुकसान पहुंचाने की धमकी दी है।










































