क्या आप ट्रेन के फर्श पर गिरे हैं, अब यह ऐसा सवाल है जिसका जवाब हां में ही होगा। हम सब किसी ना किसी वजह से ट्रेन में जरूर गिरे होंगे। इसके साथ ही आपने देखा होगा कि चलती ट्रेन में जब अचानक ब्रेक लगता है और यदि उस समय खड़े हों तो गिर जाते है, अब इसके पीछे की खास वजह को हम बताएंगे ताकि आप इस तरह की घटना का शिकार होने से खुद को बचा सकें। दरअसल इसके पीछे कोई रहस्य या कोई और वजह नहीं है, विज्ञान का भाषा में इसे जड़त्व कहते हैं।यहां हम आपको विस्तार से बताएंगे कि आखिर ऐसा क्यों होता है।
फर्श पर गिरने की वजह जड़त्व नियम
दरअसल जब तेज गति से चलती हुई ट्रेन अचानक रुकती है या ब्रेक लगाया जाता है को उसकी गति शून्य हो जाता है। लेकिन ट्रेन के अंदर खड़ा व्यक्ति गतिमान होता है। अचानक ब्रेक लगने से ट्रेन को रुक जाती है लेकिन शरीर गतिशील अवस्था में होता है। शरीर का वेग तेजी से शून्य नहीं होता है लिहाजा ट्रेन में ब्रेक लगने के बाद भी शरीर गतिशील अवस्था में ही रहती है और वो आगे जाने का प्रयास करती है और उस क्रम में कोई शख्स या तो आगे झुक जाता है या फर्श पर गिर जाता है।
फर्श पर खड़े होने के समय बरतें ऐहतियात
इसका अर्थ यह है कि जब आप ट्रेन में यात्रा कर रहे हों और आप को फर्श पर खड़े होने की जरूत पड़े तो किसी ना किसी चीज को पकड़ कर रखें। अगर ट्रेन की स्पीड बहुत अधिक नहीं है तो आप के चोटिल होने की आशंका कम होगी। लेकिन ट्रेन की स्पीड अधिक होने पर ना सिर्फ आप फर्श पर गिरेंगे बल्कि चोटिल होने की आशंका ज्यादा होगा। लिहाजा चलती ट्रेन में जब कभी फर्श पर खड़ा होने का मन करे तो ऐहतियात जरूत बरतें।













































