जिला मुख्यालय सहित अन्य ग्रामीण अंचलों में पोला पाटन और नारबोद पर्व की तैयारियां शुरू हो गई है। सोमवार को पोला पाटन पर्व तो वही मंगलवार को नारबोद पर्व मनाया जाएगा।
प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने वाले इस पर्व को लेकर लोगो मे खासा उत्साह बना हुआ है जहां छोटे बच्चे इस पर्व विशेष पर आनंदित नजर आ रहे है।
उधर इन दोनों ही पर्व को लेकर बाजार एक बार फिर गुलज़ार हो चुका है जहां से लोग लकड़ी,व मिट्टी से बने नंदी, विभिन्न प्रकार के खिलौनों के साथ साथ नंदी को सजाने के लिए गुब्बारे, रंग, बेगड़ व अन्य साज सामग्री की खरीदी करते लोग नजर आए।
वही दोनो ही पर्व पर बनने वाले पकवानों की सामग्रियो की जमकर खरीदी की गई। जहां रविवार को स्थानीय बाजार में पर्व विशेष को लेकर सुबहा से देर शाम तक लोग विभिन्न सामग्रियो की खरीदी में जुटे रहे।
आपको बताए कि नगर मुख्यालय में बूढ़ी, जयहिंद टॉकीज मैदान, भटेरा के आगे पोला पाटन पर्व पर नंदी पूजा का विशेष आयोजन किया जाएगा।