बालाघाट (पद्मेश न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता अभय कोचर पर सोमवार कि रात करीब 8:30 बजे उनके इतवारी गंज स्थित दुकान पर 6 से 7 युवा हाथों में डंडे लोहे की रॉड लेकर पहुंचे और उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए दुकान जलाने की बात करने लगे इस दौरान अभय कोचर की तत्परता की वजह से युवक दुकान से भागने लगे तभी स्थानीय जनों ने दो युवकों को पकड़ लिया। जिन्हें थोड़ी देर बाद पुलिस के पहुंचने पर उन्हें पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस द्वारा पकड़े गए दोनों युवकों को कोतवाली थाने लेकर गए। इस विषय पर जानकारी देते हुए भाजपा प्रवक्ता अभय कोचर ने बताया कि जो युवक उनकी दुकान पर आए थे उनके द्वारा यही बात कही जा रही थी कि उन्होंने रविवार को गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से बहस की थी, इसलिए वे उन्हें मारने आए हैं उनकी दुकान में आग लगा देंगे और घटना को अंजाम देंगे। भारतीय जनता पार्टी प्रवक्ता अभय कोचर पर इस तरह हमला करने पहुंचे युवक की खबर जैसे ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को मिली। उन्होंने तत्काल ही कदम उठा पुलिस के आला अधिकारियों से संपर्क किया। कोतवाली थाना शिकायत के लिए पहुंचे भाजपा मीडिया प्रभारी अभय कोचर के अनुसार जिन आरोपियों को पुलिस ने उनकी दुकान के पास से गिरफ्तार करके गाड़ी में बैठाकर कोतवाली थाने लाए थे उनके कपड़े बदल दिए गए। यही नहीं उन्हें तो यह भी कहा कि उसमें से एक युवक को ही बदल दिया गया है, क्योंकि तस्वीर झूठ नहीं बोलती अभय कोचर और उनके कुछ साथियों द्वारा पुलिस गिरफ्तारी के समय इतवारी गंज में गाड़ी में बैठ आते समय आरोपी युवक की फोटो खींची गई थी लेकिन उसी आरोपी युवक द्वारा पहनी गई टी-शर्ट की कोतवाली में बदल गई। यही नहीं उसके साथ गिरफ्तार एक अन्य आरोपी युवक को बदल जाने का आरोपी अभय कोचर द्वारा लगाया गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच शुरू की गई थी।
तो जिम्मेदारी सीएसपी कर्णिक श्रीवास्तव की होगी-अभय
घटना के संदर्भ में भाजपा मीडिया प्रभारी अभय कोचर ने बताया कि बीती रात्रि करीब ८ बजे ६-७ युवक मेरे प्रतिष्ठान आदिनाथ इंटरप्राईजेस जो कि इतवारी बाजार में स्थित है वहां करीब ६-७ युवक आये उस समय दुकान में मेरे बड़े भाई मौजूद थे उन युवकों ने उनसे पूछा कि अभय कोचर जो आरएसएस में हे कहाँ हे तब उनके भाई ने बताये कि हाँ वो आरएसएस जाता है तब उक्त युवकों द्वारा भाई को धमकी दी गई कि उसे बुलाओ उसने कल पुलिस से बहस की है उसे सबक सिखाना है और ये जो तुम्हारी दुकान है उसे हम जला देंगे और तुम कुछ नहीं कर पाओगे जिस पर बड़े भाई किसी तरह अपने को बचाते हुये दुकान से चले गये और मुझे सूचना दी जिसकी जानकारी मेरे द्वारा एसपी अभिषेक तिवारी को दी गई जिस पर पुलिस वहाँ पहुँची और दुकान के आस-पास मंडरा रहे उक्त युवकों में से दो युवक को गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन आश्चर्य और जाँच की विषय यह है कि पुलिस अभिरक्षा में जिन दोनों युवक को पुलिस ने ले गई थी उसमें से एक युवक को बदल दिया गया और उसकी जगह दूसरा युवक को बैठा दिया गया इतना ही नहीं उन दोनों युवकों के कपड़े भी बदल दिये गये जो जाँच का विषय है। चर्चा में अभय कोचर ने बताया कि कल गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान सीएसपी से बहस हुई थी लिहाजा अगर मुझे और मेरे परिवार को जान का खतरा है और मुझे और मेरे परिवार के साथ अगर कोई घटना घटती है तो इसके जिम्मेदार सीएसपी कर्णिक श्रीवास्तव ही होंगे। अभय कोचर ने बताया कि जिस तरह का घटनाक्रम सामने आया है वो पूरी तरह विभिन्न संदेहों को जन्म दे रहा है जिसकी गंभीरतापूर्वक निष्पक्षता से जांच व कार्यवाही की जानी चाहिए। ज्ञात हो कि कोतवाली थाने में देर रात तक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की जाती रही और समाचार लिखे जाने तक किसी भी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बयान जारी नहीं किये










































