दिग्विजय सिंह के बयान पर सियासत गर्माई, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा-दिग्गी को आतंकवादी खत्म होने की चिंता

0

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के सीहोर में दिए एक बयान पर प्रदेश की सियासत गर्मा गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने उन्हें आतंकवादियों का मीत कहा है, तो विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा है कि दिग्विजय सिंह के मंसूबे हिंदुओं की संख्या कम करने के हैं। दिग्विजय सिंह ने एक दिन पहले मुसलमानों की कम होती जन्म-दर पर बयान दिया था।

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि दिग्विजय सिंह को इस बात की चिंता है कि आतंकवादी खत्म हो रहे हैं। वे आतंकियों का सम्मान करते कई बार नजर आए हैं। आतंकवादी ओसामा को जी लगाकर संबोधित करते हैं, तो मोहनचंद शर्मा के बलिदान पर फर्जी एनकाउंटर का दावा करते हैं। वहीं भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी कहा कि देश के विभाजन के बाद से भारत में मुसलमानों की आबादी 17 करोड़ बढ़ी है। दिग्विजय सिंह ने इस पर चिंता व्यक्त नहीं की। इस पर नहीं बोले।

उन्होंने कहा कि आपके (दिग्विजय सिंह) और कांग्रेस के मंसूबे हैं कि हिंदुओं की संख्या कम हो, लेकिन ये संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी जन्म-दर या मुसलमानों की आबादी को लेकर चिंतित होने की जरूरत नहीं है। आप जाकिर नाइक न बनें। आपको हिंदू और हिंदुस्तान की चिंता करना चाहिए। आप जिस तरह से मुसलमानों को आबादी बढ़ाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं, उससे लगता है कि आप भारत के कानून को तहस-नहस करना चाहते हैं। उन्होंने दिग्विजय सिंह को इंगित करते हुए कहा कि नए मौलाना और जिन्ना बनने की कोशिश मत करो। हिंदुस्तान के हिंदू आपकी हकीकत से परिचित हैं। देश आपकेबयान से आक्रोशित है और कांग्रेस से पूछना चाहता है कि कांग्रेस और दिग्विजय सिंह सिर्फ मुसलमानों के हैं या हिंदुस्तान के।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here