वारासिवनी में थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम रेंगाटोला में मोटरसाइकिल की ठोकर से गंभीर रूप से घायल वृद्ध की मौत हो गई। जिला अस्पताल पुलिस ने मृतक धन्नूलाल मसराम और 68 वर्ष ग्राम रेगाटोला थाना वारासिवनी निवासी की लाश पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दीया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 नवंबर को 3:30 बजे धनुलाल अपने गांव के अन्य लोगों के साथ मछली मारने वैनगंगा नदी पैदल जा रहा था। तभी रेगाटोला बड़ा तालाब के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने धनुलाल को ठोस मार दी। मोटरसाइकिल की जबरदस्त होकर से धनु लाल के सिर और दाएं पैर में चोटें आई जो गंभीर रूप से घायल हो गया था।
जिसे 108 एंबुलेंस में जिला अस्पताल बालाघाट लाकर भर्ती किए। जहां शाम को धनुलाल की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। 8 नवंबर को जिला अस्पताल पुलिस चौकी के प्रधान आरक्षक नवल किशोर और आरक्षक मुनेश्वर भगत ने मृतक धनुलाल की लाश पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिए और मर्ग कायम कर मर्ग डायरी अग्रिम कार्रवाई हेतु पुलिस थाना वारासिवनी भिजवा दी है।










































