सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल में सवार दो व्यक्ति घायल

0

वारासिवनी रोड वैनगंगा नदी के पुल के पास दो मोटरसाइकिल आपस में टकराने से एक मोटरसाइकिल में सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। घायल दोनों व्यक्ति राजेश कटरे 35 साल और टेकचंद कटरे 37 वर्ष दोनों दागोटोला गोंदिया निवासी है। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

26 नवंबर को राजेश और टेकचंद दोनों एक मोटरसाइकिल में अपने गांव दागोटोला गोंदिया से एकोड़ी जा रहे थे। शाम 6:30 बालाघाट से वारासिवनी रोड पर निकल रहे थे। तभी वैनगंगा नदी के पुल के पास सामने से आ रही मोटरसाइकिल राजेश और टेकचंद की मोटरसाइकिल को ठोस मारकर फरार हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here