संसद सत्र शुरू होने से पहले सरकार सभी दलों की बैठक बुलाती है ताकि सत्र की कार्यवाही के दौरान किसी तरह की अड़चन ना हो। यह बात अलग है कि हम सब संसद में हंगामे का गवाह बनते हैं और जनता की गाढ़ी कमाई जाया हो जाती है। संसद के शीतकालीन सत्र(29 नवंबर) से पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह का गौर करने के लायक है।
सर्वदलीय बैठक में बोलने का नहीं मिला मौका
आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि वे (सरकार) किसी भी सदस्य को सर्वदलीय बैठक के दौरान बोलने नहीं देते हैं। मैंने संसद के इस सत्र में एमएसपी गारंटी पर कानून लाने और बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र के विस्तार आदि सहित अन्य मुद्दों को उठाया। वे हमें सर्वदलीय बैठक और संसद में नहीं बोलते हैं।










































