भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी पी. मुरलीधर राव की चेतावनी के दो दिन बाद भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने जिलाध्यक्षों की एक सूची जारी की। पिछड़ा वर्ग मोर्चा सहित अनुसूचित जाति मोर्चा के कई जिलों में अब तक जिलाध्यक्ष और कार्यसमिति का गठन नहीं हो पाया है।
जिसके चलते मोर्चा के प्रदेशाध्यक्षों की बैठक में राव ने चेतावनी दी थी कि आप लोग भोपाल में ही रुको और जिलाध्यक्षों की नियुक्ति करो। इधर पार्टी को यह भी शिकायत मिली कि कुछ मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष मंत्रियों के घर घूम-घूम कर जिलाध्यक्ष बनाने के लिए नाम पूछ रहे हैं। संगठन इससे नाराज है।










































