रामपायली पुलिस ने भजियादंड में पंचायत की फर्जी सील साइन से पंचायत के अधिकारों का दुरुपयोग करने के आरोपी रेखचंद बावीसताले को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान माया बिसेन और सचिव भूपेंद्र वाघाड़े के द्वारा रामपायली थाने में 6 मार्च को शिकायत दर्ज कर कार्यवाही की मांग की गई थी की रेखचंद बावीसताले के द्वारा भजियादंड के ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ देने का प्रलोभन देकर उनसे राशि ली जाती थी।
बताया जाता था कि मैं सरपंच सचिव से कोई भी कार्य करा लेता हूं इसके साथ उसने सचिव के अतिरिक्त प्रभार विवाह उपरजिस्ट्रार की भी सील बनाकर रखी थी।
जिसमें तारीख और दिन को ध्यान ना देते हुए ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं का प्रलोभन देकर कई तरह के फर्जीवाड़े किए गए थे।
पुलिस ने पंचायत समन्वयक सरिता नागवंशी के द्वारा पुलिस को दिए गए प्रतिवेदन की जांच के बाद रेखचंद बावीसताले को आरोपी पाते हुए उसके खिलाफ भादवि की धारा 420 466 468 471 473 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया था जिसे लंबे समय के बाद गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया।









































