नए युवाओं में देश प्रेम की भावना जागृत करने तथा भारत माता की रक्षा के लिए भारतीय सेना में जाने युवाओं को प्रेरित करने की मंशा से भूतपूर्व सैनिकों द्वारा नगर मुख्यालय से लगे ग्राम गर्रा में एक बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें सभी की सहमति से भूतपूर्व सैनिक संघ बालाघाट का निर्माण कर कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।
इस नवीन संगठन के प्रथम अध्यक्ष के रूप में शैलेंद्र भगत को भूतपूर्व सैनिक संघ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इनके द्वारा सभी की सहमति से अपनी कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष, सचिव, उप सचिव, कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी और प्रवक्ता पदों के लिए दो-दो पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया तथा अन्य भूतपूर्व सैनिकों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
इस समिति के द्वारा आगामी दिनों में युवाओं को भारतीय सेना में जाने के लिए प्रेरित किया जाएगा इस दौरान भारतीय सेना में जाने से शुरू होने वाले शारीरिक टेस्ट और अन्य तरह की जानकारी दी जाएगी।