किरनापुर थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम प्रसाद टोला में बीती रात इसी ग्राम की महिला ने अपने ऊपर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली आग से झुलसने से गंभीर महिला संगीता मेश्राम 27 वर्ष ग्राम परसाटोला निवासी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है जिसकी हालत गंभीर बताई गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जनवरी की रात्रि में संगीता ने अपने परिवार के साथ खाना खाई थी और सो गई थी बच्चे भी सो गए थे। 2 जनवरी की रात 4 बजे महेश मेश्राम ने अपनी पत्नी संगीता को आग की लपटों में घिरा हुआ देखा और उठा देखा उसके पत्नी के कपड़ों में आग लगी हुई थी। जिसने आग बुझाई और परिवार वालों को बताया परिवार के लोग भी आ गए थे ।रात्रि में ही 108 एंबुलेंस से संगीता को किरनापुर के अस्पताल में भर्ती किया गया था ।जहां से उसे बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल बालाघाट रेफर किया गया। जिला अस्पताल में भर्ती संगीता की हालत गंभीर बताई गई है।
संभावना व्यक्त की गई थी किसी घरेलू विवाद के चलते संगीता ने स्वयं के ऊपर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली। किंतु संगीता के पति महेश मेश्राम पत्नी के साथ किसी भी किसी भी प्रकार का विवाद होने से इनकार किया है। और संगीता के मायके वालों ने भी संगीता और उसके पति के साथ किसी भी प्रकार का विवाद होने के संबंध में नहीं बताया। किंतु यह निश्चित है कि संगीता ने किसी विवाद के चलते ही स्वयं को आग के हवाले की है









































