वारासिवनी नगर के वार्ड नंबर 8 स्थित शुभम मोबाइल शॉप में रविवार की रात में अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ली गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुभम मोबाइल शॉप के संचालक शुभम जैन वार्ड नंबर 14 निवासी रात्रि में अपनी दुकान को ताला लगाकर घर चले गया था।
अज्ञात लोगों के द्वारा लोहे की सरिया से शुभम मोबाइल शॉप का ताला तोड़कर मोबाइल सहित नकद 15 हजार रुपए की चोरी कर फरार हो गया।
जिसकी सूचना तत्काल वारासिवनी पुलिस को दी गई जिस पर शुभम जैन के द्वारा उन मोबाइलों की पहचान अपनी दुकान से चोरी हुए मोबाइल के रूप में की गई। जिस पर पुलिस के द्वारा मामले को जांच में लिया गया और अज्ञात चोर की पतासाजी की जा रही है।









































