स्वर कोकिला स्वर्गीय लता मंगेशकर को 8 फरवरी की देर शाम को शहर के नूतन कला निकेतन में राष्ट्रीय विचार मंच के द्वारा श्रद्धांजलि दी गई श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शहर के अमूमन सभी समाज सेवी संगठन के सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित लोगों द्वारा लता मंगेशकर द्वारा संगीत और उससे जुड़ी हुए बातों को याद किया गया। कैसे समय बदलता गया लेकिन स्वर्गीय लता मंगेशकर के गीत और अधिक तन्मयता के साथ निखरती गए नतीजा 70 वर्ष तक फिल्म इंडस्ट्री में लता मंगेशकर ने अपने सुरीले गीतों से भारतीय नहीं पूरे विश्व में लोगों का मनोरंजन किया।
राष्ट्रीय विचार मंच की अध्यक्ष लता एकलर ने बताया कि यह कार्यक्रम स्वर्गीय लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित किया गया था जिसमें शहर के विभिन्न सामाजिक संगठन और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस दौरान स्वरों की कोकिला को शुरू के माध्यम से ही बेहतर श्रद्धांजलि देने की कोशिश की गई राष्ट्रीय विचार मंच द्वारा हमेशा कोशिश की जाती है कि इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया।










































