शहर के भीतर ऐसे कई वार्ड के कुछ क्षेत्र मौजूद है जहां पर बिजली की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने की वजह से टीसी कनेक्शन की महंगी बिजली के भरोसे वर्षों से लोग जीवन यापन कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शहर के वार्ड नंबर 5 बैहर रोड पर स्थित देवटोला क्षेत्र के महाराजा नगर का है।
दरअसल इस टीसी कनेक्शन के पीछे ना नही इस महाराजा नगर वालों की गलती है? और ना ही नगरपालिका की? और ना ही बिजली विभाग की? तो फिर गलती है किसकी? आपको बता दें कि बिजली विभाग और नगर पालिका के बीच में बिजली की पोल लगाने के लिए बनने वाला स्टीमेट में थोड़ी सी गड़बड़ी की वजह से इतनी बड़ी समस्या लोगों के बीच बनी हुई है।
पहले सुन लेते हैं महाराजा नगर में रहने वाले लोगों की बड़ी समस्या जो बीते 2 से 3 वर्षों से यहां पर निवास तो कर रहे हैं। लेकिन महंगी बिजली की वजह से परेशान हैं। 200 रुपिये बिजली बिल की जगह 2000 रुपिये बिजली बिल जमा कर रहे हैं। यही नहीं हर 6 महीने में 10 हजार रुपये रिनिवल के नाम पर बिजली विभाग को देने होते हैं।
मोबाइल पर चर्चा के दौरान नगरपालिका के सीएम सतीश मटसेनिया ने बताया कि महाराजा नगर में बिजली के पोल लगाए जाने के लिए पूरा एस्टीमेट तैयार हो चुका है। लेकिन बिजली विभाग के द्वारा ऑब्जरवेशन के नाम पर जो राशि खर्च की जाती है वह इस स्टीमेट में छोड़ दी गई थी। इस कारण दोबारा एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। बिजली पोल लगाए जाने की प्रक्रिया चल रही है जल्दी पोल लगाए जाएंगे।










































