भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने यहां श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच में उतरते ही एक अहम रिकार्ड अपने नाम किया है। रोहित 400 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले भारत के नौवें खिलाड़ी बने हैं। भारत की तरफ से अब तक सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकार्ड महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन ने सबसे ज्यादा 664 मैच खेले हैं। वहीं दूसरे नंबर पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी हैं। धोनी के नाम 538 मैच हैं जबकि तीसरे नंबर पर पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ हैं। द्रविड़ ने 509 मैच खेले हैं। 458 मैचों के साथ ही विराट कोहली चौथे , 433 मैचों के साथ मो अजहरुद्दीन पांचवें , 424 मैचों के साथ सौरव गांगुली छठे स्थान पर हैं। 403 विकेट लेकर अनिल कुंबले सातवें जबकि 402 मैच के याथ युवराज सिंह आठवें नंबर पर हैं। अब रोहित 400 विकेट के साथ ही नौवें नंबर पर आये हैं।








































