आगामी दिनों में आने वाले हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहार होली सहित त्योहारों को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर कार्यालय में शांति समिति की बैठक आहूत की गई, जो कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ के प्रमुख उपस्थिति में हुई।
इन त्योहारों में किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति निर्मित ना हो और यह सभी त्यौहार शांतिपूर्वक मनाया जाए इसी को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान बताया गया कि होलिका दहन से होली पर्व प्रारंभ हो जाता है जहां से भी आवागमन होता है उस जगह पर होली न जलाई जाए, किसी से भी जबरन चंदा वसूली न किया जाए तथा विद्युत खंभों से 5 मीटर की दूरी पर ही होलिका दहन हो। मिठाई और रंगों की जांच होनी चाहिए ताकि मिलावट वाली मिठाईयां तथा रंगों में केमिकल का प्रयोग न हो जिससे शरीर को नुकसान हो ऐसे रंगों की बिक्री ना हो। हुड़दंग करने वालों को रोकने टोकने के पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए गए तथा रात्रि 11 बजे तक ही होली जलाने के लिए निर्देशित किया गया।
इस दौरान कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी थानों में शांति समिति की बैठक लेकर होली पर्व शांतिपर्वक मनाने आवश्यक जानकारी दी जाये, सभी अस्पतालों में कर्मचारियों की तैनाती हो। होली पर्व के दौरान गांवो में बहुत माहौल रहता है इसलिए गोताखोरों की व्यवस्था पहले से ही रखा जाए। त्योहारों के दौरान आवश्यक साफ-सफाई और पानी की व्यवस्था अच्छे से करने नगर पालिका प्रशासन को निर्देशित किया गया। इस दौरान बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन के सचिव श्याम कौशल द्वारा बसों को खड़ा करने के लिए स्थान मुहैया कराए जाने का भी विषय रखा गया।








































